Dhurandhar ने दूसरे दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस, क्या खुद ही तोड़ेगी अपने पहले दिन का रिकॉर्ड?

Dhurandhar Day 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. इस बीच फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं.

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar Day 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है और इसने दूसरे दिन भी टिकट खिड़की को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये फिल्म खुद ही अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ सकती है? आइए जानते हैं कि फिल्म के दूसरे दिन का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ की दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, अगर फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 15.35 करोड़ रुपये का तगड़ा कारोबार कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये अपने पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि 10 बजे के बाद फिल्म के कमाई के नए आंकड़े आते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की टोटल कमाई

ऐसे में अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब फिल्म के दूसरे दिन के फाइनल आंकड़े आने के बाद पता लगेगा कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है? इसी के संग अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो अब तक के आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 42.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

50 करोड़ का आंकड़ा तोड़ सकती है फिल्म

देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म दूसरे दिन ही 50 करोड़ के आंकड़े को तोड़ पाएगी या नहीं? फैंस और मेकर्स को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. ऐसे में ये फिल्म मोटी कमाई कर सकती है. इसी के साथ रणवीर सिंह की ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म निकल सकती है.

विज्ञापन

2025 की बड़ी हिट हो सकती है ‘धुरंधर’

अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की टोटल कमाई कितनी होती है. इसका पता फिल्म के फाइनल कलेक्शन के आने के बाद पता लगेगा. बता दें कि अगर फिल्म की कमाई के आंकड़े ऐसे ही बढ़ते गए, तो ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ