Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं 'धुरंधर 2' ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 26, 2026 06:31
Dhurandhar 2 Worldwide Collection
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है. कलेक्शन के अनुसार ये फिल्म अभी तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं. चलिए जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.70 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.1% रही. वहीं 7वें दिन फिल्म के 20,352 शोज रहे. फैंस भी फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ से कितनी आगे है रणवीर की ‘धुरंधर 2’? जानें सांतवे दिन की कमाई

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 7 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन में 623.42 और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 744.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 994.58 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 1000 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. इससे तय है कि ये फिल्म सबसे जल्दी 1000 करोड़ पार करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कल मुझे कुछ हो जाए तो…’, मोनालिसा के छेड़छाड़ वाले आरोपों पर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

‘धुरंधर 2’ के सितारों का सोशल मीडिया पर कब्जा

वहीं ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल में हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हर किसी सितारे ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए. वहीं इन सितारों के साथ-साथ छोटे-छोटे किरदारों ने भी फैंस को फिल्म में काफी एंटरटेन किया. आज ये छोटे एक्टर्स भी स्टार बन गए हैं. पिछले साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ भी 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ भी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

First published on: Mar 26, 2026 06:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.