Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: Dhurandhar 2 ने 24वें दिन Dacoit और LIK को छोड़ा पीछे, जानें तीनों फिल्मों की कमाई

Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में 24वें दिन भी उछाल देखने को मिला. वहीं मृणाल ठाकुर की 'डकैत' और प्रदीप रंगनाथन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी (LIK)' भी कमाई के मामले में पीछे रह गए हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 12, 2026 06:29
dhurandhar 2 box office collection

Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में 24वें दिन भारी उछाल देखने को मिला. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने नई-नवेली फिल्म ‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने दोगुनी कमाई की. सोशल मीडिया पर इन फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं इन तीनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. ‘डकैत’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.5% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 3,734 रहे. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 15.81 करोड़ रहा. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.81 करोड़ रहा. फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या बनेगी ‘जब वी मेट 2’ और ‘तमाशा 2’? इमतियाज अली ने तोड़ी चुप्पी; बताया आगे का प्लान

‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) का कलेक्शन

साउथ स्टार प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इश्योरेंस कंपनी’ (LIK) की कमाई में भी दूसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे दिन भी इस फिल्म ने मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को पीछे छोड़ दिया. ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.4% रही और शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,316 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 17.08 और नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22.38 करोड़ रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान और कादर खान के बाद सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा, क्या आपने देखा कॉमेडियन का नया लुक?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने ‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ को धूल चटा दी है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई की. ये कलेक्शन ‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की कमाई से काफी ज्यादा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,279.80 करोड़ और नेट कलेक्शन 1,068.92 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1,691.30 करोड़ की कमाई कर ली है.

First published on: Apr 12, 2026 06:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.