Rhea Chakraborty in HIBOX Scam: हाइबॉक्स ऐप से जुड़े 500 करोड़ के घोटाले के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए कहा जो कि एक फ्रॉड ऐप है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस
दरअसल दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश के लिए कहा। इस मामले में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पहले ही इस धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की थी। इसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से लगभग 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटाले में कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आ रहा है।
हाइबॉक्स ऐप क्या है?
हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना तौर पर पेश किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके यूजर्स अपने पैसे निवेश करते हैं। ऐप दावा करता है कि ये एक से पांच फीसदी तक ब्याज देता है। इसके अलावा ये एक महीने में 30-90 फीसदी तक रिटर्न का आश्वासन भी देता है। शुरुआत में इस ऐप ने रिटर्न दिए, लेकिन जुलाई 2024 में तकनीकी समस्याओं और कानूनी वैधता का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया गया। इसके बाद कई यूजर्स ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
भारती सिंह को भेजा गया था नोटिस
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Nagarjuna के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे एक्टर!
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines