हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Custody Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पा रही फिल्म, 8वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Custody Box Office Collection Day 8

Custody Box Office Collection Day 8: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ शुक्रवार यानी 12 मई को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ‘कस्टडी’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है।

वहीं, अब इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब इस फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि नागा चैतन्य की इस फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘कस्टडी’ ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 10.92 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

फिल्म की कमाई

इसी के साथ अगर नागा चैतन्य की इस फिल्म की बीते 7 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन महज 1 करोड़ और 5वें दिन 75 लाख और 6वें दिन 80 लाख और 7वें दिन 55 लाख का कलेक्शन किया है।

नागा चैतन्य ने फिल्म में निभाया है लीड रोल

वहीं, फिल्म ‘कस्टडी’ को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि फिल्म ‘कस्टडी’ में नागा चैतन्य लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस की है फिल्म

इसके साथ ही फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी फिल्म ‘कस्टडी’ को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola