Karanveer से ट्रॉफी हारने के बाद Vivian का पहला बयान, बोले- मैंने जीता जनता का प्यार

Vivian Dsena Interview After Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के रनर अप बनने के बाद विवियन डीसेना ने करणवीर की जीत पर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

Vivian Dsena Interview After Bigg Boss 18

Vivian Dsena Interview After Bigg Boss 18

Vivian Dsena Interview After Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के विजेता का खिताब करणवीर मेहरा को मिल गया है, वहीं विवियन डीसेना को रनर अप का टाइटल मिला है। हार के बाद विवियन ने मीडिया से बात करते हुए काफी सारी बातें कहीं।

बिग बॉस की जर्नी पर क्या बोले विवियन

गेम खेलना मेरे बस की बात नहीं है, मुझे जो सही लगा मैंने घर के अंदर वो किया। मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं फैंस के बिना यहां तक नहीं पहुंच पाता। मेरी फैमिली ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मेरे सारे दोस्तों को भी दिल से थैंक्यू क्योंकि कुछ लोगों से तो मैं एक या दो बार ही मिला था लेकिन फिर भी उन्होंने मुझे सपोर्ट किया, इसलिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।

करणवीर मेहरा की जीत पर बोले विवियन

करणवीर मेहरा की जीत को लेकर विवियन ने कहा कि मैं हमेशा से किस्मत और नसीब पर विश्वास रखता हूं। उसके नसीब में ट्रॉफी जीतना लिखा था वो ले गया ट्रॉफी लेकिन मेरी किस्मत में जनता का प्यार लिखा था इसलिए वो तो मुझे बहुत ज्यादा मिला है।

विवियन डीसेना ने कहा कि मुझे जिंदगी में आजतक किसी भी चीज का गम नहीं रहा है। मैं जिंदगी में आज जिस भी मुकाम पर पहुंच चुका हूं उसके लिए मैं फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरे फैंस के बिना ये मुमकिन ही नहीं था।

करणवीर के रोस्ट पर बोले विवियन 

करणवीर के घर में पर्सनल कमेंट को लेकर विवियन ने कहा कि इस बारे में बात ना ही किया जाए तो ही अच्छा है, 2 साल के बच्चे को बिल्कुल भी पता नहीं होता। लेकिन अब हम घर में छोड़कर आ गए हैं सारी नेगेटिविटी, मैं किसी के लिए कोई नफरत अपने दिल में नहीं रखता। मैं घर से बाहर आ गया हूं और मैंने सारी चीजें माफ कर दी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ