Kuldeep Yadav Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर्स के बीच में अफेयर की चर्चा होना कोई नई बात नहीं रही है। एक वक्त था जब शुभमन गिल का नाम सारा खान से लेकर सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज भी डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब एक और इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा देख लिया है, जिसके बाद से गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लाडली बेटी को डेट कर रहे हैं।
किसके साथ जुड़ा कुलदीप का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव ने हाल ही में जर्मनी में अपनी सर्जरी कराई है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी भनक पिछले एक हफ्ते से किसी को नहीं लगी। दरअसल, कुलदीप यादव ने करीब एक हफ्ते पहले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रवीना टंडन की 19 साल की लाडली बेटी राशा थडानी की एक पोस्ट को लाइक किया था।
दोनों के डेटिंग रूमर्स की चर्चा
बता दें कि राशा थडानी ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह डायना पेंटी और तमन्ना भाटिया के साथ नजर आ रही थीं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लाइक किया लेकिन यूजर्स का ध्यान क्रिकेटर कुलदीप यादव के लाइक पर पड़ गया। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव इंस्टाग्राम पर राशा को फॉलो भी नहीं करते हैं।
जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस पर गया तो लोगों ने उनका नाम जोड़ना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा होनी शुरू हो गई है। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के बीच डेटिंग रूमर्स भी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, सिराज ने माहिरा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली डेट कर रहे हैं।
जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी राशा
राशा थडानी की बात करें तो रवीना टंडन की लाडली बेटी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का कुछ वक्त पहले ही ऐलान किया गया था। फैंस भी रवीना की लाडली बेटी को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines