Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

CID कमबैक; बेटी की मौत के सदमे में अभिजीत ने किया खून! Daya जिंदा फिर क्यों Abhijeet को हुई जेल

CID: एक बार फिर से एसीपी प्रद्युमन और उनकी टीम वापस आ गई है वो भी अपने धांसू अंदाज में। अभिजीत और दया जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी अब दोस्त के खून के इल्जाम में ऑफिसर को जेल हो जाती है।

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Dec 22, 2024 10:36
CID
CID

CID: एक बार फिर से सोनी लिव पर CID की वापसी हो गई है। फेमस क्राइम बेस्ड शो जिसे लोग काफी पसंद करते थे उसने 20 साल तक लोगों के दिलों पर राज किया। इस शो की शुरुआत साल 1998 में हुई थी जो लंबे समय तक ऑडियंस का फेवरेट शो रहा। साल 2018 में इसका लास्ट एपिसोड आया जिसके 6 साल बाद अब सीरियल ने धांसू एंट्री मार ली है। पहले ही एपिसोड में दया और अभिजीत की ताबड़तोड़ गोलियों के बीच एंट्री बेहद रोमांचक रही। पहले एपिसोड में दिखाया गया कि अभिजीत की बेटी की जान दया की एक छोटी सी गलती की वजह से खतरे में पड़ जाती है।

कब और किससे हुई अभिजीत की शादी

CID के लास्ट एपिसोड तक में ये नहीं दिखाया गया था कि अभिजीत की शादी किससे होती है। हालांकि उनका और डॉक्टर सारिका का अफेयर जरूर चर्चा में रहा। अब 6 साल बाद शो ने वापसी की तो पता चला की वो तो एक बेटी के पिता बन गए हैं। और उसकी भी जान खतरे में है, जिसे किसी ने किडनैप किया हुआ है। श्रेया (अभिजीत की बेटी) के शरीर पर टाइम बॉम बांधा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की शो में वापसी होगी या रास्ते बंद? ताजा वीडियो से हुआ रिवील

---विज्ञापन---

क्या दया हो गया है खून

शो में दिखाया है कि अभिजीत की बेटी की जान दया की वजह से चली जाती है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि सच में वो मर जाती हैं या नहीं। क्योंकि उस सीन को वहीं स्टॉप कर दिया जाता है। लेकिन ये जरूर दिखाया गया कि अभिजीत को जेल हो जाती है वो भी दया के खून के इल्जाम में। आपको जिस तरह सुनकर हैरानी हुई उसी तरह हमें भी शॉक्ड लगा कि क्या अब शो में दया देखने को नहीं मिलेंगे या है कोई सस्पेंस?

ACP का दिखा बदला अंदाज

शो में ये भी दिखाया गया कि एसीपी प्रद्युमन का भी अंदाज कुछ बदल सा गया है। जहां वो हर केस में सबसे पहले पहुंचते थे, आज के समय में वो पिछले 1 महीने से किसी भी केस में दिखाई ही नहीं देते। ऐसे में टीम के लोगों के मन में उन्हें लेकर कई सवाल आते हैं। लेकिन शेर तो शेर होता है तो भला वो कैसे छुपा रह सकता है। एक केस के सिलसिले में वो आते हैं वो भी पूरी जानकारी के साथ जिसे देख सभी के होश उड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee का बेघर होते ही चुम-करण को धोखा! दुश्मन को बताया विनर

First published on: Dec 22, 2024 10:36 AM

संबंधित खबरें