Digvijay Rathee की शो में वापसी होगी या रास्ते बंद? ताजा वीडियो से हुआ रिवील

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से मजबूत कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी का इविक्शन हो गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी वापसी हो सकती है अब एक वीडियो ने ये साफ कर दिया है कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 दिग्विजय राठी

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने का बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से पत्ता साफ हो गया है। उनका इविक्शन सभी के लिए काफी शॉकिंग रहा और सलमान खान ने भी इस पर कहा कि ये क्या हो गया। वहीं कहा जा रहा था कि बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में एक बार फिर से दिग्विजय राठी की वापसी होगी, लेकिन ये कंफर्म नहीं था। घर में राठी को घर से बेघर करने का आरोप सभी ने श्रुतिका के सिर पर मढ़ दिया, कहा गया कि टाइम गॉड ही पूरी तरह से जिम्मेदार है।

विज्ञापन

वीकेंड का वार में राठी आए

दिग्विजय राठी को वीकेंड का वार से पहले ही घर से बेघर कर दिया गया। श्रुतिका की रैंकिंग के आधार पर घर में इविक्शन टास्क हुआ जिसमें दिग्विजय राठी बॉटम 6 में थे। ऐसे में टास्क के दौरान घर के अधिकतर लोगों ने राठी के नाम कान सूखा पत्ता उनके गले में डाला और उन्हें इविक्ट कर दिया। अब वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने इविक्ट राठी घर में आए और उन्होंने बताया कि दोस्तों ने ही उनकी पीठ में खंजर भोंका। इस दौरान राठी काफी इमोशनल भी हो गए थे और कहा था कि कब कौन बदल जाए किसी को पता नहीं।

विज्ञापन

बाहर नहीं होते तो टॉप 5 में होते राठी

हालांकि जब बिग बॉस 18 के घर से राठी का सफर खत्म हो गया था तो खुद बिग बॉस ने कहा था कि अगर वो इविक्ट नहीं होते तो जनता के वोट्स के आधार पर टॉप 5 की लिस्ट में होते। यही सेम बात सलमान खान ने भी दोहराई और अप्रत्यक्ष रूप से बताया कि राठी घर के अन्य लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे थे, क्योंकि वो एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन

अब घर में वापसी होगी या नहीं वीडियो से हुआ साफ

दिग्विजय राठी के इविक्ट होने के बाद भी प्रोमो में वीकेंड का वार में राठी को देख कयास लगाए जा रहे थे कि वो एक बार फिर से घर में वापस आ सकते हैं। लेकिन सलमान खान ने साफ कर दिया कि अब ये वापस नहीं आ सकते। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें आतिशबाजी होती नजर आ रही है। वहीं राठी भी बोलते नजर आ रहे हैं अभी तो ये शुरुआत है। तो अब साफ हो गया है कि दिग्विजय राठी के घर में आने वाले दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं, क्योंकि वो अपने घर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ