Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सीआईडी में आया नया मोड़, एसीपी प्रद्युम्न की वापसी के साथ खड़ा हुआ सस्पेंस

एसीपी प्रद्युमन सीआईडी में लौट आए हैं। शो में उनकी वापसी एक रोमांचक मोड़ के साथ हुई है। सीआईडी के नए एपिसोड्स हर शनिवार-रविवार रात 10 बजे नेटफ्लिक्स और सोनी चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं।

Author
Written By: Aditya Updated: Jun 1, 2025 11:17

अभिनेता शिवाजी साटम एक बार फिर अपने मशहूर किरदार एसीपी प्रद्युमन के रूप में सीआईडी में लौट आए हैं। उनके शो को छोड़े सिर्फ दो महीने ही हुए थे और अब उनकी वापसी हो गई है। शनिवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया।

सीआईडी में एसीपी की एंट्री

---विज्ञापन---

सीआईडी में एसीपी की एंट्री से एक सस्पेंस खड़ा हो गया है। प्रोमो वीडियो देखकर लग रहा है कि एसीपी की याददाश्त चली गई है, उन्हें कुछ याद नहीं है। वीडियो की शुरुआत में एसीपी प्रद्युमन दया पर बंदूक ताने हुए नजर आते हैं। दया चौंक जाते हैं और बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एसीपी उन्हें गोली मारने की धमकी देते हैं। जब दया उन्हें याद दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो दोनों साथ काम करते हैं, तो एसीपी कहते हैं, “सीआईडी? तो तुम पुलिस वाले हो? मुझे पुलिस से एक पुराना बदला लेना है।” इसके बाद वह दया पर गोली चलाते रहते हैं। फिर एक सीन में दया, अभिजीत को भावुक होकर बताते हैं कि एसीपी प्रद्युमन जिंदा हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “इसका मतलब समझे दया? एसीपी प्रद्युमन जिंदा हैं। देखिए सीआईडी के नए एपिसोड्स हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे, नेटफ्लिक्स पर भी। #CIDonNetflix”

जब एसीपी प्रद्युमन ने छोड़ा था शो

कुछ समय पहले पार्थ समथान ने कहा था कि वो शो में एसीपी प्रद्युमन की जगह लेने वाले हैं। उन्होंने एसीपी आयुष्मान के किरदार से सीआईडी में एंट्री की थी। अप्रैल में टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एसीपी प्रद्युमन का किरदार इतना आइकोनिक है कि उसे खत्म नहीं किया जा सकता और शिवाजी साटम जल्द ही वापसी करेंगे।

अप्रैल में दिखाए गए एक एपिसोड में विलेन बारबोजा ने एसीपी को फंसा लिया और एक धमाके में उन्हें मारने की कोशिश की। हालांकि उनकी मौत को ऑनस्क्रीन नहीं दिखाया गया था। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि जरूर की थी।

सीआईडी के बारे में

सीआईडी एक बार फिर इस साल की शुरुआत में वापस लौटा है। अब यह शो नेटफ्लिक्स, सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर देखा जा सकता है। हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे इसके नए एपिसोड्स आते हैं। सीआईडी पहले अक्टूबर 2018 में बंद हुआ था, जब इसने 20 साल पूरे किए थे। अब छह साल बाद यह फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आया है।

ये भी पढ़ें- Rihanna के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, Pop Star ने 6 साल पहले किया था केस

 

 

 

 

First published on: Jun 01, 2025 11:17 AM

संबंधित खबरें