Rihanna के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, Pop Star ने 6 साल पहले किया था केस

रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का लॉस एंजेलेस में निधन हो गया। रिहाना और उनके पिता के बीच रिश्ते हमेशा आसान नहीं रहे, लेकिन बाद में दोनों ने अपने संबंध ठीक कर लिए थे।

Rihanna

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर सबसे पहले बारबाडोस की एक रेडियो स्टेशन, स्टारकॉम नेटवर्क न्यूज ने दी, इसके बाद TMZ और Page Six जैसी वेबसाइट्स ने भी इस खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन

परिवार से जुड़े लोगों ने स्टारकॉम को बताया कि रोनाल्ड के आखिरी दिनों में उनका परिवार कैलिफोर्निया में उनके पास मौजूद था और सबने मिलकर उनकी जिंदगी को याद किया।

विज्ञापन

रोनाल्ड की मौत कैसे हुई?

उनका निधन शनिवार सुबह लॉस एंजेलेस में हुआ। बताया गया है कि वो कुछ समय से बीमार थे, लेकिन उनकी मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। रिहाना इन दिनों अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

पिता- बेटी का रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ था

रिहाना और उनके पिता रोनाल्ड का रिश्ता हमेशा सीधा-सादा नहीं रहा। रोनाल्ड को शराब और नशे की लत थी, और दोनों के बीच काफी दूरियां  और तनाव रहा। जब रिहाना 14 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

विज्ञापन

2011 में Vogue मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रिहाना ने कहा था, “यह रिश्ता थोड़ा जटिल था, क्योंकि एक तरफ आप अपने पिता के साथ बड़े होते हैं… आप उन्हीं का हिस्सा होते हैं… लेकिन फिर वो कुछ ऐसा कर देते हैं जो समझ से बाहर होता है। आप सोचते हैं कि ऐसी चीजें दूसरों के साथ होती हैं, लेकिन मेरे साथ नहीं। मेरे पापा ऐसा नहीं करेंगे।”

हालांकि 2012 में ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके पिता ने अपने रिश्ते को ठीक कर लिया था। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जितना बुरा उन्होंने मेरी मां के साथ किया, उतना बुरा कभी मेरे साथ नहीं किया। मुझे इसे समझना और स्वीकार करना पड़ा, तभी मैं उनके साथ फिर से जुड़ पाई।”

विज्ञापन

लेकिन 2019 में रिहाना ने अपने पिता पर केस किया था।उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए एक कंपनी शुरू की थी- फेंटी एंटरटेनमेंट। लोगों को यह गलत जानकारी दी कि वह कंपनी रिहाना के ब्रांड से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ