Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अब कैसी है Chiranjeevi की हालत? कंधे की सर्जरी के बाद सुपरस्टार ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Chiranjeevi Shares Health Update: मेगास्टार चिरंजीवी के हाथ पर एक पट्टी नजर आई, तो फैंस परेशान हो गए. इस बीच अब मेगास्टार ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 16, 2026 23:15
Chiranjeevi
Chiranjeevi. image credit- social media

Chiranjeevi Shares Health Update: मेगास्टार चिरंजीवी की हाल ही में कंधे की सर्जरी हुई है. एक्टर की ये हालत देखकर फैंस चिंता में आ गए थे, लेकिन अब उन्होंने खुद ही अपने कंधे की सर्जरी के बाद हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब मेगास्टार की हालत कैसी है?

चिरंजीवी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी की हालत का अपडेट दिया है. चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे हाथ में पट्टी देखने के बाद कई फैंस परेशान हो गए और उन्होंने मेरी हालत के बारे में पूछा. सुपरस्टार ने बताया कि ये उनके कंधे की एक छोटी-सी सर्जरी थी.

---विज्ञापन---

मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं- चिरंजीवी

चिरंजीवी ने लिखा कि मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और धीरे-धीरे अपने डेली रूटीन में वापस आ रहा हूं. डॉ. नितिन, जो एक बेहतरीन आर्थ्रोस्कोपी सर्जनों में से एक हैं. उनकी देखभाल और विशेषज्ञता के लिए मैं दिल से उनका आभारी हूं, जिन्होंने इस प्रक्रिया को सहज और आरामदायक बनाया. आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.

---विज्ञापन---

फैंस को हुई चिंता

चिरंजीवी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके हाथ पर पट्टी बंधी है और वो डॉक्टर से हाथ मिला रहे हैं. अभिनेता के इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों को उनकी चिंता हुई, लेकिन परेशानी की बात नहीं है और अभिनेता रिकवर कर रहे हैं. इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है.

राम चरण और उपासना कोनिडेला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चिरंजीवी ने राम चरण और उपासना कोनिडेला के लिए भी एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया था. बता दें कि हाल ही में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने 31 जनवरी को अपने जुड़वा बच्चों, एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है. उन्होंने अपने नवजात बच्चों का नाम शिवराम और अनवीरा देवी रखा है.

यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao का बदला हुलिया, हैरान हुए फैंस, 41 के एक्टर की ये कैसी हालत?

First published on: Feb 16, 2026 11:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.