Celina Jaitley: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई के लिए 14 महीनों से कानूनी जंग लग रही हैं. बीते दिन एक्ट्रेस की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई और उन्हें कोर्ट से राहत भी मिली है. सितंबर 2024 में सेलिना के भाई और रिटायर्ड भारतीय सेना के मेजर विक्रांत कुमार जेटली को नेशनल सिक्योरिटी के चलते यूएई पुलिस ने हिरासत में लिया था. अब दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज एक्ट्रेस की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विदेश मंत्रालय को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करने के आदेश भी दिए ताकि सेलिना के परिवार और यूएई की अथॉरिटी के बीच आपसी को-ऑर्डिनेशन कायम हो सके. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
पोस्ट में क्या लिखा?
सेलिना ने भाई विक्रम के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन लिखा. सेलिना ने लिखा, ’14 महीनों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार मुझे दिल्ली हाई कोर्ट से उम्मीद की किरण दिखी है. आज मेरी याचिका पर जस्टिस सचिन दत्ता ने सुनवाई की और सरकार को नोटिस जारी किया. अदालत ने मेरे भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली मामले में मदद के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
यह भी पढ़ें: ‘फिरोज-फरदीन खान के साथ बेड शेयर करने का दावा’, पाक क्रिटिक के खिलाफ सेलिना जेटली ने लिया एक्शन
एक्ट्रेस हुईं भावुक
सेलिना ने आगे लिखा, ‘मेरा भाई 9 महीनों से जबरन लापता और नजरबंदी का शिकार है. उन्होंने देश के लिए अपनी जवानी और सेवा समर्पित की है. आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी भाई, अब समय आ गया है कि हम आपके पीछे खड़े हों. मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कि वो आपको सुरक्षित घर वापस लाएं. विदेशों में भारतीय सैनिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है. मैं अपनी सरकार से अपील करती हूं कि वो हमारे रक्षकों की रक्षा करें.’
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
याचिका में क्या-क्या लिखा?
बता दें सेलिना ने कोर्ट में दर्ज अपनी याचिका में कहा था कि उनके भाई के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर परिवार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है. एक्ट्रेस ने विदेश मंत्रालय पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 1 साल में उनके भाई के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पर भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है और लापरवाही बरती गई है. एक्ट्रेस ने गुहार लगाई की नियमित तौर पर भाई की जानकारी परिवार को मिलनी चाहिए.
सुनवाई पर क्या बोलीं सेलिना जेटली?
वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में सेलिना की याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस भी कोर्ट में ही मौजूद रहीं. सुनवाई होने के बाद सेलिना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे और मेरे परिवार के लिए 1 साल बुरे सपने की तरह रहा है. आज के फैसले के लिए मैं आभारी हूं. हमारे सैनिक बार-बार विदेशों में निशाना बन रहे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines