Cannes Film Festival 2024: सिनेप्रेमियों को कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में फैंस इस इवेंट के लिए और भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बार 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर भारतीय स्टार्स भी अपना जलवा दिखाते हैं। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस बार किसका जलवा रहेगा।
77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर बार की तरह बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस बार भी जलवा दिखाएंगी। बता दें कि अभिनेत्री कई सालों से इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस उनका लुक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘बिब्बोजान’ भी दिखाएंगी जलवा
इतना ही नहीं बल्कि खबरें हैं कि ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ यानी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। इन दिनों अदिति अपनी हालिया रिलीज हुई सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उनका इस इवेंट में शामिल होना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा। बता दें कि अदिति ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। इस बार अदिति तीसरी बार इस इवेंट का हिस्सा बनने वाली हैं।
कब आयोजित होगा 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल?
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने में कुछ ही समय रह गया है। इस बार ये इवेंट 14 मई से 25 मई तक चलेगा। हर बार की तरह इस बार भी भारत की हसीनाएं इस इवेंट में अपना जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं। फैंस को बेसब्री से इस इवेंट के शुरू होने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- कैसे लड़के से शादी करना चाहती हैं Sara Khan? एक्ट्रेस बोलीं- लड़का हैंडसम होना चाहिए
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines