---विज्ञापन---

Outlander सीरीज के लीड एक्टर की मौत, परिवार ने शेयर की दर्दनाक खबर

Line of Duty and Outlander Star suddenly Died at Home: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एक और मशहूर सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के अचानक हुए निधन से फैमिली और फैंस सदमे में हैं।

---विज्ञापन---

Line of Duty and Outlander Star suddenly Died at Home: किसी भी बड़े अभिनेता का अचानक से चले जाना ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस के लिए दुखद होता है बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा झटका होता है। फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर है। जी हां, मशहूर एक्टर और राइटर ब्रायन मैकार्डी का अचानक निधन हो गया है। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है और हर कोई उनके लिए दुआ कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

अचानक हुआ निधन

बीबीसी नाटक में जॉन थॉमस ‘टॉमी’ हंटर के नाम से जाने वाले ब्रायन मैकार्डी का बीते रविवार को उनके घर पर अचानक निधन हो गया। एक्टर की फैमिली ने इसकी जानकारी साझा की है। ब्रायन की बहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है। एक्टर की बहन सारा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेहद दुख के साथ हम ब्रायन जेम्स मैकार्डी, प्यारे बेटे, भाई, चाचा और कई लोगों के चेहते और उनके मित्र के निधन की घोषणा करते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दर्शकों को खूब पसंद आते थे ब्रायन 

मिली जानकारी की मानें तो रविवार 28 अप्रैल को अचानक से उनके घर पर ही उनका निधन हो गया। एक्टर ने इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने काम बल्कि अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी और फैंस उनके काम की खूब सराहना करते हैं।

एक्टर के निधन से फैंस दुखी

मैकार्डी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए राइटर पॉल लार्किन ने कहा कि ब्रायन मैकार्डी के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और निराश हूं। उन्होंने कहा कि ब्रायन एक बेहद अच्छा दोस्त था और हमने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर कई बार चर्चा की, जहां उसने मेरी बहुत मदद की थी। उन्होंने आगे कहा कि वह बेहद शानदार अभिनेता थे। बेहद दुख से साथ कह रहा हूं कि गहरी नींद सो जाओ भाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman-Shahrukh Khan के साथ काम करना चाहते हैं Aamir Khan, बोले- इतने सालों से…

First published on: Apr 30, 2024 07:42 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola