Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन? सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है. इस बार बिग बॉस के घर में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है. वहीं अब घर से एक सदस्य की विदाई (एलिमिनेशन) भी हो गई है.चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 19, 2026 09:34
Share :
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन? (PIC- biggbosscolors.tv. Instagram)
---विज्ञापन---
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को किया गया था. इस शो का आगाज भाईजान ने अपने दमदार डांस से किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. यह शो जियो हॉटस्टार पर जमकर देखी जा रही है. इस शो में टीवी स्टार्स, सिंगर, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, खेल जगत और रैपर से जुड़े कंटेस्टेंट आए हैं. इतना ही नहीं घर का पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है. चलिए जानते हैं कि कौन हुआ है घर से बाहर…
बिग बॉस के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि माही विज और यंग के बीच काफी कहासुनी हुई थी. इतना ही नहीं बिग बॉस के एपिसोड नंबर 12 में यंग को रोते हुए भी देखा गया था. जिसके बाद घर का पूरा माहौल इमोशनल हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 20 के घर से एक कंटेस्टेंट एलिमिनेशन हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर को हुआ था. वहीं अब घर का पहला पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है. बिग बॉस 20 से रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के दमदार कंटेस्टेंट रोहेद खान (Rohed Khan) की विदाई हो गई है. दरअसल बिग बॉस के घर में रोहेद काफी कम नजर आ रहे थे. रोहेद घर में होने वाले टास्क से लेकर किचन के कामों में भी उनका प्रजेंस काफी कम थी.
बता दें कि की भाईजान ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट रोहेद खान को वीकेंड के वार पर बात करते हुए उन्हें खरी खोटी भी सुनाई थी और साथ ही यह भी बताया की आप शो में काफी कम नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि शो में न देखने की वजह से आपको नॉमिनेट भी किया गया है.
बिग बॉस 20 में सजा के तौर पर तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें आसिफ खान, तन्मय सिंह (ScoutOP) और रोहेद खान का नाम शामिल है. लेकिन बिग बॉस के नॉमिनेशन की गाज रोहेद खान पर गिरी और वो इस घर से बाहर हो गए हैं. घर से रोहेद का जाना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है.