Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Coolie और War 2 ने 12वें दिन कितनी की कमाई? बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज में कांटे की टक्कर

Coolie and War 2 Box Office Collection Day 12: 'कुली' और 'वॉर 2' में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं इन दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 26, 2025 07:09

Coolie and War 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ 12वें दिन भी सिनेमाघरों में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही हैं। हालांकि वीकेंड के बाद से दोनों मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी इन मूवीज ने इस साल रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब 12वें दिन भी ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: War 2 या Coolie… 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने कमाए ज्यादा नोट?

---विज्ञापन---

‘कुली’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की एक्शन मूवी ‘कुली’ ने 12वें दिन भारत में 3 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 13.67% रही। वहीं सुबह के शो 12.29%, दोपहर के शो 13.48%, शाम के शो 14.97% और रात के शो 13.93% रहे। मूवी ने अब तक भारत में 260.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कुली ने अब तक 479 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है।

‘वॉर 2’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.01% रही। शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 5.84%, दोपहर के शो 8.26%, शाम के शो 8.70% और रात के शो 9.24% रहे। मूवी ने भारत में अब तक 224.25 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ऋतिक की एक्शन मूवी ने 340.15 करोड़ रुपये छाप लिए हैं।

---विज्ञापन---

‘कुली’ से कितनी पीछे ‘वॉर 2’?

रजनीकांत की ‘कुली’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी मूवी बन गई है। हालांकि ये मूवी अभी भी अहान पांडे की सैयारा और विक्की कौशल की छावा से पीछे है। वहीं ऋतिक रोशन की मूवी ‘वॉर 2’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ये रजनीकांत की मूवी से 138.85 करोड़ पीछे है। इसके साथ ही थिएटर्स में ऑडियंस ‘वॉर 2’ से ज्यादा ‘कुली’ को देखने जा रही है और रजनीकांत के एक्शन की खूब तारीफ कर रही है।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ पार कर War 2 टॉप 4 में हुई शामिल, इन फिल्मों से अभी भी पीछे ऋतिक रोशन की मूवी

First published on: Aug 26, 2025 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.