Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 और Mardaani 3 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? जानें दोनों में से कौन निकला सबसे आगे

Border 2 Mardaani 3 Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं फैंस को ये दोनों फिल्में काफी पसंद भी आ रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 12, 2026 06:27
border 2 mardaani 3 box office collection
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है. हालांकि पहले से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म भी सिनेमाघरों में 13 दिनों से बनी हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है. फैंस भी इस फिल्म पर प्यार जता रहे हैं. चलिए जानते हैं अब तक दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 316 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 432.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 70 साल के सिंगर का विवादों से पुराना नाता, पहले पब्लिक में हुए थे ट्रोल, अब बीवी ने लगाए आरोप

‘मर्दानी 3’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39.80 करोड़ कमा लिए हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा 58.9 करोड़ पहुंच गया है. इन आंकड़ों के हिसाब से रानी मुखर्जी की फिल्म सनी देओल की फिल्म से कहीं ज्यादा पीछे है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मदद के लिए आगे आने..’, Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड का साथ, तो वाइफ ने जताया आभार

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इनके साथ मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों पर ऑडियंस खूब प्यार लुटा रही है. वहीं दूसरी ओर ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के साथ-साथ लीड रोल में मल्लिका प्रसाद भी हैं और उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है.

First published on: Feb 12, 2026 06:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.