Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Mardaani 3 और Border 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डालें एक नजर

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. दोनों फिल्मों को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. ये ही कारण है कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 8, 2026 06:47
border 2 mardaani 3 box office worldwide collection

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. सनी देओल की इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 30.90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 9 दिनों में 44.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘पान की दुकान’, शाहिद कपूर के डांस ने मचाया धमाल

‘बॉर्डर 2’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 16वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. 15वें दिन से 16वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. भारत में फिल्म ने अब तक 301.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 16 दिनों में अब तक 412 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ इस साल की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैंने सीख लिया है…’,ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा सुतारिया का इमोशनल रिएक्शन हुआ वायरल

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इनके साथ-साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं.

First published on: Feb 08, 2026 06:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.