---विज्ञापन---

BO Collection: 400 करोड़ के करीब पहुंची Border 2, बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए आपको भी बताते हैं 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. कलेक्शन के हिसाब से सनी देओल की ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फैंस इससे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘बॉर्डर 2’ की अब तक की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.59% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.24%, दोपहर के शो 14.33%, शाम के शो 17.61% और रात के शो 24.17% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 286.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘RIP…’, Dhurandhar 2 के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का पोस्ट, क्या बिना कुछ कहे ‘टॉक्सिक’ को दी चेतावनी?

2026 की सबसे बड़ी फिल्म

वहीं दूसरी ओर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 392.5 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा 400 के पार पहुंच जाएगा. इन आंकड़ों के हिसाब से सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फैंस भी इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 का 5वें दिन कैसा हाल? Border 2 ने दूसरे मंगलवार भी कमाए इतने करोड़, जानें कमाई

फिल्म की स्टारकास्ट

सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. इनके साथ मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा, वरुण धवन के साथ मेधा राणा और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह की जोड़ी देखने को मिली है.

First published on: Feb 04, 2026 06:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola