---विज्ञापन---

The Vvan से लेकर Drishyam 3 तक… सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज

Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दो महीनों में कई शानदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. इन फिल्मों की रिलीज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?

---विज्ञापन---

Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता हैं. इन दिनों टिकट खिड़की पर ‘हनुमान अंश’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्में मौजूद हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. ओटीटी पर भी फिल्में और सीरीज देखने का एक अलग ही क्रेज रहता है. इस बीच हम आपको सिंतबर और अक्टूबर में आने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि अब कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं?

दो महीनों में रिलीज होंगे ये फिल्में-सीरीज

दायरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाले फिल्म ‘दायरा’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म को 18 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी की फिल्म ‘द वन’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को 25 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है. ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है. इस फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है.

दृश्यम: द कॉन्क्लूजन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ की रिलीज में भी अब ज्यादा समय नहीं है. इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जा रहा है और ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. बता दें कि ये फिल्म ‘दृश्यम’ सीक्वल का तीसरा पार्ट है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, तबू और रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

द पैराडाइज

इसके अलावा लिस्ट में तेलुगु भाषा की एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ का भी नाम है. इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नानी, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे और इसे 24 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.

रणबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ये एक तेलुगु पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है, जिसे राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---

हुंकार: द रोर

इसी के साथ ‘हुंकार: द रोर’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे 25 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. ये एक हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज है. फिल्म को हीराज मरफतिया और नित्या मेहरा ने बनाया है. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. सितंबर और अक्टूबर के महीने में मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है और दर्शकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है.

यह भी पढ़ें- ‘नीर का भी डेब्यू…’, Parineeti Chopra के साथ बेटे ने भी किया OTT डेब्यू, ये क्या बोलीं एक्ट्रेस?

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2026 04:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola