Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 2 दिनों में तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

Border 2 Box Office Collection Day 2: 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 2 दिनों में फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर हाल ही में रिलीज हुई 5 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Jan 25, 2026 06:58
Border 2 Box Office Collection Day 2
'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. 2 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा. महज 2 दिनों में सनी देओल की वॉर एक्शन फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुईं 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘बॉर्डर 2’ ने इन 5 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को 2 दिनों में ही पछाड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 30 करोड़ की कमाई करने वाली ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 65 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 85.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Day 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ‘धुरंधर’ का हुआ बुरा हाल

इन फिल्मों की लाइफटाइम कमाई का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने 2 दिनों में ही लेटेस्ट रिलीज हुई 5 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इनमें ‘इक्कीस’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, ‘सिराई’, ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो ‘इक्कीस’ ने 41.25 करोड़, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 49.5 करोड़, ‘सिराई’ ने 31.65 करोड़, ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ ने 16.23 करोड़ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने 6.83 करोड़ की ही कमाई की. इन फिल्मों से ‘बॉर्डर 2’ काफी आगे निकल गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों पर भड़के पलाश मुच्छल, भेजा 10 करोड़ का नोटिस

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इन चारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. इन चारों के साथ मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ मोना सिंह, वरुण धवन के साथ मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी.

First published on: Jan 25, 2026 06:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.