Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Border 2 बनीं भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म, उरी-वॉर 2 जैसी मूवीज को चटाई धूल

Border 2 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने कमाल कर दिया है. ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनी हुई है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 1, 2026 20:02
Border 2
Border 2. image credit- social media

Border 2 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन से टिकट खिड़की पर अपने पैर मजबूती से जमाए हुए है और दबाकर कलेक्शन कर रही है. इस बीच इस फिल्म ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे ये अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है.

फिल्म ”बॉर्डर 2”

दरअसल, सनी देओल की फिल्म ”बॉर्डर 2” ने बेहद कमाल का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला. इसके बाद अब फिल्म की भारत में कमाई 252.75 करोड़ हो गई है. इसी के साथ फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 302.25 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

सबसे बड़ी वॉर फिल्म

इसके अलावा अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो 344 करोड़ रुपये है. टीसीरीज के अनुसार, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने नौंवे दिन 20.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब भारत में सनी देओल की फिल्म का कारोबार 277.67 करोड़ रुपये हो गया है, जो अब तक की इंडियन वॉर फिल्में नहीं कर पाई हैं.

भारतीय वॉर फिल्मों का इतिहास

अगर भारतीय वॉर फिल्मों के इतिहास को देखा जाए, तो फिल्म ‘इक्कीस’ ने 41.65 करोड़ रुपये, ‘120 बहादुर’ ने 24 करोड़ रुपये, फिल्म ‘पलटन’ ने 10.22 करोड़ रुपये, ‘एलओसी कारगिल’ 29.76 करोड़ रुपये, ऋतिक रोशन की ‘लक्ष्य’ 40 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड), जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ 3.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

वॉर फिल्मों का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से पहले ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में आई थी. ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने जहां 342 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ‘केसरी’ ने 207 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड) का कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने 128 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ‘वॉर 2’ ने 236.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की फिल्म में क्या रोल निभाएंगे Shah Rukh Khan? जेलर 2 में किंग खान का होगा तगड़ा कैमियो

First published on: Feb 01, 2026 08:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.