Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

27 साल से एक्टिंग से दूर है अमिताभ बच्चन की हीरोइन, कभी 300 फिल्में करके 1 झटके में छोड़ी थी इंडस्ट्री

South Actress: सिनेमा के कई सितारे ऐसे हैं, जो अब इंडस्ट्री से बेहद दूर हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इंडस्ट्री छोड़े हुए 27 साल हो गए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jan 4, 2026 23:11
South Actress
South Actress. image credit- social media

South Actress: सिनेमा के कई सितारे ऐसे हैं, जो एक समय में बेहद पॉपुलर हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ वो लाइमलाइट से दूर हो गए और कुछ ने तो इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी, लेकिन फिर अचानक से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यहां हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं ये हसीना?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि माधवी हैं. जी हां, ये वही नाम है, जिसने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों से साथ काम किया है. माधवी पिछले ने अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है. माधवी पिछले ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गिरफ्तार’ में काम किया था.

---विज्ञापन---

80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस

गौरतलब है कि माधवी 80 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. ऐसे में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं. माधवी ने अकेले तमिल सिनेमा में 27 फिल्मों में काम किया है. वहीं, अगर बॉलीवुड की बात करें तो हिंदी सिनेमा में काम करने के बाद इस हसीना ने बेहद जल्द बॉलीवुड से दूरी बना ली थी.

रजनीकांत और कमल हासन

वहीं, अगर साउथ की बात करें तो एक्ट्रेस ने ना सिर्फ रजनीकांत और कमल हासन बल्कि मोहनलाल के साथ भी अभिनय किया है. इसके अलावा ममूटी जैसे स्टार्स के साथ भी माधवी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय सुपरस्टार अभिनेताओं और तेलुगु में चिरंजीवी के साथ भी काम किया है.

---विज्ञापन---

27 साल हो गए इंडस्ट्री छोड़े हुए

इतने सारे सुपरस्टार्स के साथ करने वाली माधवी ने सिनेमा को 300 फिल्में दी हैं. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और वापस मुड़कर नहीं देखा. अब एक्ट्रेस को सिनेमा छोड़े हुए 27 साल हो गए हैं और वो ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस विमान उड़ाना जानती हैं और एक पायलट हैं.

यह भी पढ़ें- 6 महीने की बेटी को छोड़ काम पर आया कपल, Siddharth-Kiara का वीडियो वायरल

First published on: Jan 04, 2026 11:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.