पाक एक्ट्रेस का दावा, 'वीर जारा' का मिला था ऑफर, बेटे के लिए छोड़ी फिल्म, जानिए कौन है वो?

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘वीर जारा’ को 2004 में रिलीज किया गया था. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान प्लॉट पर आधारित है. फिल्म में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब पाकिस्तानी अभिनेत्री ने दावा किया कि इस फिल्म का ऑफर उसे मिला था.

who is nadia jamil, nadia jamil Pakistani Actress

पाक एक्ट्रेस का दावा, 'वीर जारा' का मिला था ऑफर (File photo)

साल 2004 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘वीर जारा’ तो हर किसी को याद होगी. इसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा जैसे स्टार्स देखने के लिए मिले थे. फिल्म के गाने और एक-एक सीन आज भी ऑडियंस को काफी पसंद आते हैं. इंडिया और पाकिस्तान के प्लॉट पर बनी इस मूवी ने लोगों का दिल ही जीत लिया था. लेकिन अब सालों के बाद खुलासा हुआ है कि इसके लिए मेकर्स की पहली पसंद प्रीति जिंटा नहीं थीं. बल्कि एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं. ये दावा हम नहीं बल्कि पाक अभिनेत्री ने किया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

दरअसल, ‘वीर जारा’ का ऑफर मिलने वाला दावा किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जमील ने किया है. नादिया का दावा है कि उन्हें ये फिल्म करने का ऑफर तो मिला था लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया था. पाक एक्ट्रेस हाल ही में एक रमजान ट्रांसमिशन शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने इसका खुलासा किया था. अभिनेत्री ने बताया कि आखिरकार उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि वो अपने नवजात बेटे के साथ रहना चाहती थीं और उसकी परवरिश के लिए पूरा समय देना चाहती थीं.

विज्ञापन

पाक एक्ट्रेस को मिला था ‘वीर जारा’ का ऑफर

नादिया जमील का कहना था कि उस वक्त के लिए अपने बच्चे के साथ रहना उनका ज्यादा जरूरी था. नादिया कहती हैं कि उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म ‘वीर जारा’ का ऑफर मिला था. इस बातचीत के दौरान उनकी शादी हुई थी. लेकिन वह प्रेग्नेंट नहीं थीं. पर जब शूट शुरू हुआ और कास्टिंग के लिए कॉल आया तो उनका बड़ा बेटा राकाए, जो अब 24 साल का है. वह 3 महीने का था. एक्ट्रेस कहती हैं कि उस समय उन्हें एक कंफ्यूजन था. उन्हें जिस चीज की ज्यादा लत थी उसने ज्यादा खींच लिया था. नादिया कहती हैं कि उन्हें मां और ससुराल वालों को सपोर्ट मिला था.

विज्ञापन

क्यों छोड़ी थी फिल्म ‘वीर जारा’?

नादिया जमील ने आगे बताया कि उस समय दो चीजें थीं. पहला ये कि करियर बिल्डिंग की तरफ जाएं, जो कि उनका मानना है अच्छी चीज होती है. एक च्वॉइस होती है. दूसरी बात ये कि वह किस किस्म की मां बनना चाहती हैं. वह हमेशा अपने बच्चे के लिए मौजूद रहना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि जब राकाए पैदा हुआ तो वह 30 साल की थीं. वह उसके पास रहना चाहती थीं और वह उससे दूर रहने की सोच ही नहीं सकती थीं. उनके लिए वो क्लीयर फैसला था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बेटे की वजह से इस फिल्म को ठुकरा दिया था.

विज्ञापन

कौन हैं नादिया जमील?

बहरहाल, अगर बात की जाए नादिया जमील की तो वह 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा हैं. उन्होंने ‘जाने अनजाने’, ‘द घोस्ट’ और ‘दमसा’ जैसे कई फेमस ड्रामा सीरियल्स में काम किया है.

वहीं, अगर बात करें फिल्म ‘वीर जारा’ की तो साल 2004 में इस मूवी को रिलीज किया गया था. इसे इंडियन सिनेमा के इतिहास की एक बेहतरीन फिल्म माना जाता है, जिसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और मनोज बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ