‘उम्मीद है वो ठीक होंगे…,' UK07 Rider के खौफनाक एक्सीडेंट पर Mannara Chopra का रिएक्शन

UK07 Rider इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सुसाइड करने के इरादे से कार का एक्सीडेंट कर दिया था. लेकिन गनीमत रही की उनकी जान बच गई. हालांकि, इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई है. बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा ने अनुराग को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

manara chopra

मनारा चोपड़ा ने UK07 Rider को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट और मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. अनुराग डोभाल को लोग UK07 Rider के नाम से भी जानते हैं. दरअसल हाल ही में अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपनी कार का एक्सीडेंट कर दिया था. अनुराग अपने इंस्टाग्राम लाइव पर काफी परेशान नजर आ रहे थे. उन्होंने अपने इंस्टा लाइव के दौरान खुद को थप्पड़ भी मारे थे. इतना ही नहीं अनुराग डोभाल ने अपनी मां को एक मैसेज भी दिया था. उन्होंने लाइव के दौरान कहा अगले जन्म में मिलूंगा तो बस प्यार देना. इतना बोलने के बाद वो ‘लेट्स गो फाइनल ड्राइव’ बोलकर अपनी गाड़ी को 150 की रफ्तार से दौड़ते हैं और अचानक स्ट्रिंग मोड़ देते हैं जिससे गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: OTT Release: रोमांस, थ्रिलर से लेकर एक्शन तक, 9 से 15 मार्च के बीच रिलीज होंगी 22 फिल्में और सीरीज, नोट कर लें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

मनारा चोपड़ा ने अनुराग को लेकर क्या कहा?

हालांकि अनुराग इन दिनों अस्पताल में एडमिट है जहां उनके चाहने वाले भीड़ लगाए हुए हैं. इसी बीच बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है. मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस के घर में बिताए हुए समय को याद कर भावुक नजर आई है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप इतने दिन किसी के साथ घर में एक घर में टाइम गुजरते हो तो आपका कुछ तो कनेक्शन बन ही जाता है. मैं रोती नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि रोने से सब कुछ नहीं होता. लेकिन मुझे नहीं पता जो मेरी पर्सनल फीलिंग है जो मेरे साथ हुआ है 2 साल में और जो अभी उसके (अनुराग) साथ हो रहा है. अब मिक्स हो रहा है.’ उन्होंने आगे कहा ‘मुझे उम्मीद है कि उसके माता-पिता उसे सपोर्ट करेंगे.’ मनारा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

फैजू ने UK07 Rider को लेकर शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि अनुराग डोभाल के बारे में सोशल मीडिया सेंसेशन फैजू ने भी वीडियो शेयर कर जानकारी दी है. फैजू ने अपने वीडियो में कहा कि अनुराग ने हम सबको बहुत बड़ी सब दी है. उन्होंने आगे कहा गेटवेल सून भाई दोबारा जरूर मिलेंगे. आपको बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ