Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

10 दिन बाद जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, सलमान खान ने चुका दिया सारा कर्ज! इंटरनेट पर वायरल वीडियो का सच क्या?

Rajpal Yadav Viral Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर, सलमान खान को धन्यवाद बोल रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 15, 2026 11:04
Rajpal Yadav Viral Video
Rajpal Yadav Viral Video. image credit- social media

Rajpal Yadav Viral Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में हैं. अभिनेता चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल जेल से रिहा हो गए हैं. इतना ही नहीं बल्कि चर्चा ये भी है कि सलमान खान ने राजपाल का सारा कर्ज चुका दिया है और कॉमेडियन ने भाईजान को शुक्रिया कहा है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का सच क्या है?

राजपाल यादव का वीडियो वायरल

दरअसल, इंटरनेट पर राजपाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है. इस वीडियो को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, सब झूठे हैं. ना तो राजपाल जेल से रिहा हुए हैं और ना ही सलमान खान ने एक्टर का सारा कर्ज चुकाया है. इस वीडियो का सच ये है कि ये वीडियो 8 साल पुराना है, जिसमें राजपाल, सलमान की तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोले राजपाल?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि राजपाल से पूछा जा रहा है कि बेल मिली है क्या कहना चाहेंगे? इस पर राजपाल जवाब देते हैं कि सलमान भाई बड़े भाई हैं और बहुत खुशी हो रही है. सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम है और वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री के लोगों ने की मदद

राजपाल ने आगे कहा कि हमने तो सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं और उनके जैसे इंसान कम हैं. राजपाल ने कहा कि बहुत रिलीव महसूस कर रहा हूं. गौरतलब है कि राजपाल का ये पुराना वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब अभिनेता जेल में हैं. हालांकि, उनके इस बुरे वक्त में इंडस्ट्री के कई लोग उनके साथ खड़े हुए हैं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

16 फरवरी को अगली सुनवाई

बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और एक्टर तब से ही जेल में हैं. उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होनी है. देखने वाली बात होगी कि इस सुनवाई में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है?

यह भी पढ़ें- पहले सलमान खान, फिर सैफ और अब रोहित-रणवीर… 2024 से लेकर 2026 तक, बॉलीवुड के लिए टेंशन भरी रही साल की शुरुआत

First published on: Feb 15, 2026 11:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.