Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन… कौन था 80 के दशक का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला सुपरस्टार?

Highest Paid Superstar of 80s: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक के स्टार्स एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 80 के दशक में कौन सबसे ज्यादा फीस चार्ज करता था?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 22, 2026 17:46
Rajesh Khanna, Amitabh Bachchan
Rajesh Khanna, Amitabh Bachchan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Highest Paid Superstar of 80s: आज के समय में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की मोटी फीस लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 80 के दशक में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स कितनी फीस लिया करते थे. इतना ही नहीं बल्कि 80 के दशक में कौन सबसे ज्यादा फीस चार्ज करता था? आइए जानते हैं…

कौन लेता था सबसे ज्यादा फीस?

दरअसल, अगर 1980 के दशक सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार की बात करें तो 1980 के दशक में अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर थे. जी हां, उस समय बिग बी सबसे ज्यादा फीस लेते थे. अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा उनसे कम फीस लेते थे, लेकिन टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल थे.

---विज्ञापन---

राजेश खन्ना की फीस क्या?

1979-80 के दशक के शुरू तक अमिताभ बच्चन 20 लाख रुपये की फीस लिया करते थे. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बात करें तो वो 12 लाख रुपये की फीस लेते थे. उनके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा 10 लाख रुपये की फीस लेते थे. वहीं, अगर सलीम और जावेद की जोड़ी की बात करें तो वो तब 21 लाख रुपये की फीस लेते थे.

अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फीस

इनके अलावा ऋषि कपूर की बात करें तो वो 10 लाख रुपये बतौर फीस लेते थे. एक्ट्रेस की बात करें तो हेमा मालिनी की फीस भी तब 10 लाख ही थी. बात अगर अमिताभ बच्चन की करें तो पूरे दशक उनका जलवा रहा और जैसे-जैसे वो हिट देते गए, वैसे-वैसे पीस बढ़ाते गए. 80 के दशक में उनकी फीस एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये थी.

---विज्ञापन---

आज के स्टार्स लेते हैं करोड़ों

इसके बाद यानी 1990 तक उन्होंने अपनी फीस कई गुना बढ़ा ली थी. जी हां, वो एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेने लगे थे. वहीं, अगर आज के स्टार्स की बात करें तो आज बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स एक फिल्म के लिए ही करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें- कब शुरू होंगे रश्मिका और विजय की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन? जानिए डिटेल्स

First published on: Feb 22, 2026 05:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.