हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'फिर मुंह की खाके बैठा पाकिस्तान…', Dhurandhar को टक्कर देने के लिए बनाई 'मेरा ल्यारी', दर्शकों ने देखते ही पीट लिया माथा

Mera Lyari: पाकिस्तान ने फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ बनाई, लेकिन इस फिल्म को लोगों ने भाव नहीं दिया और अब इसका जमकर मजाक बन रहा है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को ‘धुरंधर 2’ के जवाब में बनाया गया है.

विज्ञापन
mera lyari. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Mera Lyari: पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है और हमेशा मुंह की खाकर बैठता है. जंग का मैदान हो या फिर फिल्मी दुनिया, पाकिस्तान कभी भारत से आगे नहीं जा सकता और अब ये खुद पाक ने फिर से साबित कर दिया है. फिल्म ‘धुरंधर’ के जवाब में पाक फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ लेकर आया, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पीट लिया है.

फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब

भले ही पाकिस्तान ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के जवाब में ‘मेरा ल्यारी’ बनाई हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दर्शकों से बिल्कुल भी रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. पहले ही दिन इसकी हालत बेहद खराब हो गई और आलम ये है कि इसे पहले ही दिन कई थिएटर्स से उतार दिया गया है. फिल्म को बिल्कुल भी दर्शक नहीं मिल रहे है.

8 मई 2026 को हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को 8 मई 2026 को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म की रिलीज से पहले खूब चर्चा थी, लेकिन रिलीज के बाद इसे लोगों ने भाव नहीं दिया और इसके टिकट नहीं बिके. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन सिर्फ 22 टिकट ही बेच पाई.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि लोगों ने फिल्म का खूब मजाक बनाया है और इस रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे कई सिनेमाघरों से हटा दिया गया है. वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी ल्यारी की लड़कियों के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है.

पाकिस्तान में बैन थी ‘धुरंधर’

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वहां लडकियां रूढ़ीवाद के खिलाफ लड़ते हुए समाज में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करती हैं. हालांकि, लोगों को ये कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई और इसे नापसंद किया गया. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन उसका पाइरेटेड वर्जन वहां लोगों ने देखा है. फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का खूब प्रमोशन हुआ था, लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Tara Sutaria ने Cannes 2026 में लगाया बोल्डनेस का तड़का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola