Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘परिणीति चोपड़ा का…’, AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद ट्रोल हुए Raghav Chadha

Parineeti Chopra, Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं. हर तरफ राघव की चर्चा हो रही है और उन्हें लेकर तमाम मीम्स वायरल हो रहे हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 3, 2026 11:54
Parineeti Chopra, Raghav Chadha
Parineeti Chopra, Raghav Chadha. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Parineeti Chopra, Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद हर तरफ राघव की ही चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर लोगों ने राघव को ट्रोल भी कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

इंटरनेट पर मीम्स वायरल

दरअसल, परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद इंटरनेट पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है और यूजर्स ने राघव का जमकर मजाक उड़ाते हुए उन्हें ट्रोल किया है. फैंस और नेटिजंस ने मीम्स शेयर किए हैं और लोगों ने राघव को परिणीति चोपड़ा का ‘पीएम’ तक कह दिया है.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने क्या कहा?

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा कि काफी हद तक, परिणीति से उनकी शादी एक बड़ा कारण है, जिस तरह से भाजपा, आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेज रही है, राघव भी एक संभावित उम्मीदवार थे और इससे चोपड़ा परिवार की इमेज को गंभीर नुकसान पहुंचता.

परिणीति चोपड़ा का पीएम- यूजर

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने केजरीवाल का राजनीतिक करियर खत्म कर दिया है. दरअसल, उन्होंने पूरी तरह से भाजपा में धावा बोल दिया है, बस उनके राज्यसभा कार्यकाल के खत्म होने का इंतजार है. तीसरे यूजर ने लिखा कि परिणीति चोपड़ा का पीएम.

लोगों का क्या कहना?

एक अन्य यूजर ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले, परिणीति चोपड़ा भी राघव चड्ढा को प्रधानमंत्री बनने लायक बता रही थीं, बड़े सपने देखने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी में जैसे ही सर्वोच्च नेता को लगता है कि किसी को उससे ज्यादा प्रचार मिल रहा है, उसके पर तुरंत कतर दिए जाते हैं.

2023 में हुई थी शादी

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि परिणीति ने राघव चड्ढा की जमकर तारीफ की थी और उन्हें भावी प्रधानमंत्री बनने के लायक बताया था. इस तरह अब हर कोई इंटरनेट पर राघव का मजाक बना रहा है. गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी.

यह भी पढ़ें- असली सीता दीपिका चिखलिया ने देखा Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ का टीजर

First published on: Apr 03, 2026 11:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.