---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Mardaani 3 को चौथे दिन तगड़ा झटका, कई करोड़ गिर गई कमाई, लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

Mardaani 3 Day 4 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं इसका लेटेस्ट कलेक्शन...

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 2, 2026 21:16
Mardaani 3
Mardaani 3. image credit- social media

Mardaani 3 Day 4 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और चौथे दिन इस फिल्म को तगड़ा झटका लगा है. फिल्म ‘मर्दानी 3’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘मर्दानी 3’

Sacnilk.com के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने खबर लिखे जाने तक अपनी रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 1.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी तीसरे दिन की कमाई के हिसाब से बेहद कम है और कई करोड़ गिर गई है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होता नजर आ रहा है. हालांकि, अभी ये फिल्म की कमाई के अनुमानित और शुरुरआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

---विज्ञापन---

फिल्म का टोटल कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में 18.74 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म की कमाई उस हिसाब से नहीं हो पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. फिल्म का गिरता कलेक्शन भी मेकर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी मौजूद है. ये फिल्म रानी की फिल्म से पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए है. दोनों फिल्मों का थोड़े अंतराल के बाद बॉक्स ऑफिस पर आना इनकी कमाई पर असर डाल रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘मर्दानी 3’ के 3 तीन का कलेक्शन

इसी के साथ अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के पहले दिन यानी ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई में कितना उछाल आएगा.

यह भी पढ़ें- 35 साल के इस सिंगर के साथ हुआ था बड़ा हादसा, सर्जरी के लिए लिया लोन, आए थे 45 टांके

First published on: Feb 02, 2026 09:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.