
35 साल के इस सिंगर के साथ हुआ था बड़ा हादसा, सर्जरी के लिए लिया लोन, आए थे 45 टांके
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Amaal Mallik: फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपनी सिंगिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, इन दिनों अमाल अपनी सिंगिंग नहीं बल्कि हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में अमाल ने बताया कि उनके चेहरे पर एक बार 45 टांके लगे थे. इतना ही नहीं बल्कि इस सर्जरी के लिए उन्हें 5 लाख रुपये का लोन भी लेना पड़ा था.
हाल ही में ‘पिंकविला’ के साथ बात करते हुए अमाल मलिक ने बताया कि उन्हें 45 टांके आए थे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया था और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. अमाल ने बताया कि उनकी दाहिनी तरफ की खोपड़ी तक टूट गई थी. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: