Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

होली पर आई 3 बुरी खबर, फिल्मी सितारों पर टूटा पहाड़, शोक में डूबी सिनेमा इंडस्ट्री

Holi 2026: होली के त्योहार पर फिल्मी दुनिया से एक नहीं बल्कि तीन बेहद दुखद खबर सामने आई है. तीन फिल्मी सितारों के घर मातम पसर गया है. होली के मौके पर इस तरह की खबर ने फैंस को भी परेशान कर दिया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 4, 2026 23:58
Holi 2026
Holi 2026. image credit- social media

Holi 2026: होली का त्योहार हर किसी की जिंदगी में नए रंग भर देता है, लेकिन इस बार की होली पर तीन बेहद बुरी खबर आई है. होली पर कई फिल्मों सितारों पर पहाड़-सा टूट पड़ा है. एक तरफ सुबह जहां खबर आई थी कि वेटरन एक्टर विजय कृष्णा ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है, तो दूसरी ओर एक्टर राजेश तैलंग की मां का भी निधन हो गया है. साथ ही बॉलीवुड निर्माता महेंद्र बोहरा, जो टेलीविजन स्टार करणवीर बोहरा के पिता थे, उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है.

फिल्मी दुनिया से आई दुखद खबर

राजेश तैलंग की मां का निधन

मिर्जापुर सीरीज के एक्टर राजेश तैलंग की मां के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अपनी मां के निधन की जानकारी राजेश ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है. राजेश ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जो इस दुनिया में लाई, आज इस दुनिया से चली गई, मां नहीं रही. राजेश का ये पोस्ट सामने आने के बाद हर कोई उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

---विज्ञापन---

करणवीर बोहरा के पिता का निधन

करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पापा का एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. करणवीर बोहरा ने लिखा कि पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं, आपकी कमी मुझे शब्दों से कहीं ज्यादा खलेगी. जिस किसी ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वो जानता है कि यह कितना दर्दनाक होता है. करण ने आगे क्या लिखा है, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

वेटरन एक्टर विजय कृष्णा का निधन

इसके अलावा दिग्गज एक्टर, थिएटर आर्टिस्ट विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. विजय ने फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने ‘गुजारिश’, ‘पीके’, ‘गांधी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. कृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी स्मिता कृष्ण, जो एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और उनकी बेटी नायरिका होलकर हैं.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल, दुबई में फंसी मलाइका की मां, Joyce Arora ने सुनाया आंखों देखा हाल

First published on: Mar 04, 2026 11:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.