Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 ने पहले वीकेंड काटा बवाल, ‘जवान’-‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को चटाई धूल

Dhurandhar 2 Weekend Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और ये नए रिकॉर्ड्स बना रही है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 23, 2026 18:17
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2 Weekend Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जबसे बॉक्स ऑफिस पर आई है, तबसे ही बवाल काट रही है. फिल्म 19 मार्च को टिकट खिड़की पर उतरी थी और इसने पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर तबाही मचाई हुई है. हर किसी को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और इस बीच अब फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ‘जवान’-‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है. आइए जानते हैं फिल्म का वीकेंड कलेक्शन?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का वीकेंड कलेक्शन

फिल्म ”धुरंधर 2” के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस फिल्म की कमाई की चार दिन के आंकड़े आ गए हैं और पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े आने बाकी हैं, लेकिन इसने चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

टोटल कलेक्शन

वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने 454.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने ‘जवान’-‘पठान’ और ‘एनिमल’ को भी पछाड़ दिया है.

तीन दिन में ही तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ‘जवान’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 206.06 करोड़ रुपये की कमाई थी. वहीं, फिल्म ‘एनिमल’ ने 201.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म ‘पठान’ ने 166.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, अगर ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने 339.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बता दें कि ये तीन दिन की कमाई की आंकड़े हैं. जी हां, इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इतना ही नहीं बल्कि अगर इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर के कलेक्शन में भी बवाल काटा है और ये शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

यह भी पढ़ें- ‘दुनिया का बब्बर शेर…’, Dhurandhar 2 का दुनियाभर में कहर

First published on: Mar 23, 2026 06:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.