Dhurandhar 2 ने 4 दिन में दुनियाभर में मचाई तबाही, पर इस फिल्म से रह गई कोसों दूर, क्या आपने देखी है 2024 में रिलीज हुई ये मूवी?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है, लेकिन ये फिल्म चार दिन में भी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए आज 23 मार्च को पांच दिन हो गए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड रही है. इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही ‘जवान’-‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है, लेकिन इस बीच एक फिल्म ऐसी है, जिससे ‘धुरंधर 2’ चार दिन में भी आगे नहीं निकल पाई है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘पुष्पा 2’

दरअसल, हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ है. जी हां, ‘पुष्पा 2’ ही वो फिल्म है, जिससे ‘धुरंधर 2’ चार दिन में भी आगे नहीं निकल पाई है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने चार दिन में 529.45 करोड़ का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

कोसों दूर है ‘धुरंधर 2’

वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में 454.12 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म की चार दिन की कमाई भी ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ पाई है और इससे कोसों दूर है. वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के चार दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने चार दिन में 700 करोड़ से 750 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विदेशी कलेक्शन भी ज्यादा

वहीं, अगर ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में दुनियाभर में 829 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई की थी. फिल्म ‘धुरंधर 2’ विदेशी और देसी कलेक्शन दोनों में ही पीछे चल रही है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या ये कोई नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार हैं. सभी ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ