Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: वीकेंड पर कायम रहा धुरंधर 2 का जलवा, बनी 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2, सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. ओपनिंग डे से लेकर वीकेंड पर भी फिल्म ने बंपर कमाई कर रिकॉर्ड सेट कर दिया है. यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. 4 घंटे की इस फिल्म का खुमार हर किसी के सिर चढ़ा हुआ है. लोग फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं. हर कोई इसे थिएटर में जाकर देखने जा रहा है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और पहले ही वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. दिन 4 यानी पहले रविवार को भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. आइए जानते हैं फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने पेड प्रीमियर पर ही 43 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके बाद 19 मार्च को रिलीज होने के बाद फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन या शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि फिल्म ने सिर्फ 80.72 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन शनिवार को फिर उछाल देखा गया. तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए. चौथे दिन रविवार को फिल्म ने लगभग 114.85 करोड़ रुपये नेट कमाए. यह आंकड़ा Sacnilk जैसे ट्रेड ट्रैकर से आया है. इस तरह चार दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 454 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 534 करोड़ से ज्यादा हो चुका है.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड में 550 करोड़ का आंकड़ा पार

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म ने कमाल कर दिखाया. ओवरसीज में भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई है. कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया. यह 2026 की सबसे तेज कमाई वाली फिल्म बन गई है. कई पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. दर्शकों को एक्शन, स्पाई थ्रिलर और रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई.

फिल्म की सफलता का राज

इस फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर ने बनाया है. इससे पहले उन्होंने ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और अन्य कलाकार हैं. कहानी में रिवेंज और एक्शन का अच्छा मिश्रण है. इसके अलावा फिल्म को वीकेंड पर छुट्टियां और त्योहारों का भी फायदा मिला. थिएटर में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही. लोग बार-बार देखने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ