‘Dhurandhar 2’ को लेकर सिख समुदाय ने जताया विरोध, रणवीर सिंह और आदित्य धर के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को रिलीज हुए 4 दिनों का समय बीत चुका है. लेकिन यह फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है. फिल्म को लेकर सिख समुदाय ने मुंबई में शिकायत दर्ज की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhurandhar film

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है, जिससे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था लेकिन रिलीज के चार दिन बाद यह फिल्म एक बार फिर विवादों में फंस गई है. फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड में फिल्में मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर 2 कब हुई रिलीज

आपको बता दें कि यह शिकायत सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में कराई है. यह शिकायत फिल्म मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत पहुंचाने को लेकर दर्ज कराया गया है. दरअसल, यह शिकायत में शिवसेना के नेता और सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कीर ने दर्ज कराई है. यह शिकायत फिल्म के एक सीन को लेकर कराई गई है. सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म में सिखों और गुरु गोविंद सिंह का अपमान किया गया है.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ को लेकर क्यों दर्ज कराई गई शिकायत

शिकायत कर्ता ने फिल्म प्रोडक्शन हाउस से इस अपमान के लिए जल्द से जल्द माफी मांगने को कहा है. इतना ही नहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे. आपको बता दें कि सिख समुदाय ने फिल्म के रिलीज से पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी. सिख समुदाय ने एक बार फिर फिल्म में रणवीर सिंह के पगड़ी पहने हुए लुक को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.दरअसल, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का रोल प्ले किया है, जो पंजाब के एक गांव का रहने वाला है. ददरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आखिरी सीन में रणवीर सिंह को बढ़ी हुई दाढ़ी, हाथ में कड़ा और पग पहने दिखाया गया है, जिसे लेकर सिख समुदाय आपत्ति जता रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ