Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के शो में हुआ जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े फैंस, हैदराबाद से वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के एक शो में बवाल हो गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दर्शक आपस में ही लड़ते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 22, 2026 19:17
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और थमने का नाम नहीं ले रही है. रणवीर की ये फिल्म ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ की कई भाषाओं में रिलीज हुई है. इस बीच अब हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, लेकिन वहां के एक थिएटर में बवाल हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शो में बवाल

दरअसल, जानकारी मिल रही है कि हैदराबाद के एक थिएटर में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक ही शो के लिए हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बेचे गए थे. इसको लेकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने हैदराबाद के पंजागुट्टा में मौजूद पीवीआर सिनेमा में तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बुक किया था लेकिन स्क्रीनिंग हिंदी में हुई है.

---विज्ञापन---

आपस में भिड़े दर्शक

इसको लेकर सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि थिएटर की स्क्रीन थमी हुई है और दर्शक आपस में एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. दर्शकों के बीच इस बात को लेकर बहस हो रही है कि किस भाषा में शो चलाया जाना चाहिए था. वीडियो में महिला भी कुछ कहती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

मामला शांत कराने पहुंची पुलिस

इसके बाद वीडियो में पुलिस को भी देखा गया और पुलिस मामले को शांत कराने के लिए पहुंची थी. इसके अलावा एक और भी वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म तेलुगु भाषा में नहीं दिखाई गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

19 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म

गौरतलब है कि ये फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है, जो 19 मार्च को रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार नजर आए हैं. फिल्म को लेकर तगड़ा बज है और ये कमाल की कमाई करने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें- Mannat के बाहर छाया सन्नाटा, ईद पर फैंस को नहीं हुआ SRK का दीदार, फिर किंग खान ने यूं जीता दिल

First published on: Mar 22, 2026 07:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.