Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 ने चौथे दिन भी काटा तगड़ा बवाल, पहले संडे को कर डाली इतनी कमाई, जानें कलेक्शन

Dhurandhar 2 Day 4 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन भी कमाल की कमाई की है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 22, 2026 21:02
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2 Day 4 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. ये फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म की कमाई के चौथे दिन यानी पहले संडे की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने चौथे दिन की इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रविवार शाम 6 बजे तक भारत में 79.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल घरेलू कमाई 418.84 करोड़ हो गई है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

लगातार कर रही कमाई

फिल्म की चौथे दिन की अभी पूरी कमाई नहीं है और ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और बदलाव संभव है. इसलिए फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. अब इसका पता फिल्म के चौथे दिन के टोटल कलेक्शन के बाद ही लगेगा, लेकिन फिल्म चौथे दिन भी कमाल की कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

बीते तीन दिन की कमाई

वहीं, अगर फिल्म की बीते दिन दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना होता है और ये कोई नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के शो में हुआ जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े फैंस, हैदराबाद से वीडियो वायरल

First published on: Mar 22, 2026 09:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.