Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

कैसे शूट हुआ था ‘अतीक अहमद’ मर्डर सीन? सीक्रेट हुआ रिवील, Dhurandhar 2 के एक्शन डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इस बीच अब फिल्म के एक सीन की खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इसकी शूटिंग कैसे हुई थी?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 23, 2026 20:55
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. IMAGE CREDIT- Social media

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है. इस फिल्म का हर एक सीन लोगों को बेहद पसंद आया है. सभी ने फिल्म के एक-एक सीन की तारीफ की है. फिल्म में आतिफ अहमद का पुलिस हिरासत में गोली मारे जाने वाला सीन दर्शकों के बेहद पसंद आ रहा है और इसकी खूब चर्चा भी हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीन को शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. ये सीन कैसे शूट हुआ अब इसका खुलासा हो गया है. आइए जानते हैं…

एजाज गुलाब ने सीक्रेट किया रिवील

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन को शूट करने का सीक्रेट रिवील कर दिया है. डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए एजाज ने इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस सीन को शूट करना बहुत ही मुश्किल था. उनका कहना है कि रियल सीक्वेंस को रील में डालना बेहद मुश्किल है. ऑडियन्स ने पहले से ही न्यूज चैनल्स पर इसे देखा था.

---विज्ञापन---

क्या बोले एजाज?

उन्होंने आगे कहा कि वो सीन्स, उनके दिमाग में है कि कैसे उसको मारा गया था और सबके सामने लाइव था, लेकिन जब फिल्म का सीक्वेंस शूट होता है, तो हर एक चीज का बेहद ख्याल रखा जाता है. जैसे पुलिस कहां होगी, कैरेक्टर कहां होगा, बंदा कहां से आएगा और ये किसी चैलेंज से कम नहीं है.

आधी रात को पूरी हुई सीन की शूटिंग

उन्होंने कहा कि सीन में कितनी गोलियां चलानी हैं, कैसे चलानी हैं. साथ ही सरेंडर भी उसी तारीख को करना है. सबकुछ सेम करना था. एजाज ने कहा कि जो भी था, हमने बहुत ही कम टाइम में पूरा किया था. हालांकि, इसके लिए रिहर्सल पूरी थी क्योंकि इस सीक्वेंस की शूटिंग आधी रात में कम्प्लीट कर हुई थी.

---विज्ञापन---

सलीम सिद्दीकी ने निभाया किरदार

एजाज ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि भला ही किरदार छोटा था, लेकिन असली लगना चाहिए था और यही वजह थी कि इसको पूरी तैयारी के साथ ही शूट किया गया था. इस तरह के रियल इंसीडेंट वाले एक्शन सीन शूट करना फिक्शन सीन से बहुत मुश्किल होते हैं. बता दें कि फिल्म में सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो हसीना, जो 40 की उम्र में भी कुंवारी, इस बेबाक एक्ट्रेस पर लग चुके हैं गंभीर आरोप

First published on: Mar 23, 2026 08:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.