Bigg Boss 17 Grand Finale: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस बीच बिग बॉस के फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि इस साल बिग बॉस का विनर कौन होगा? बिग बॉस विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी और आने वाले हफ्ते में इसमें और क्या धमाके हो सकते हैं, इसको लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। बिग बॉस के फाइनल कंटेस्टेंट में अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, आयशा खान, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ही घर में बचे हुए हैं। अब इसका ग्रैंड फिनाले पास है तो ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है।
कितनी है प्राइज मनी?
सोशल मीडिया पर फैंस ने बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर को लेकर वोटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल बिग बॉस के विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी के हाथ लग सकती है, दूसरी तरफ कई लोगों को अभिषेक कुमार का गेम पसंद आ रहा है और शो में फैंस अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को विनर की सीट पर देखना चाहते हैं। कहा जा रहा है शो में फिर से वापस आने के बाद अभिषेक सही ट्रैक पर आ गए हैं। दूसरी तरफ अंकिता की भी शो जीतने की संभावना जताई जा रही है, अंकिता की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। हालांकि ये सब सिर्फ एक अंदाजा है, असली विनर कौन है ये बात 28 जनवरी साफ हो जाएगी। दूसरी तरफ विनर के प्राइज मनी की अगर बात करें तो ये 30 से 40 लाख के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़ें-करण जौहर के शो में ओरी ने अपने हमशक्ल का किया खुलासा, बोले- मैं यहां भी हूं और…
कृति और शाहिद करेंगे बिग बॉस में एंट्री
वहीं इसके आज के एपिसोड की अगर बात करें तो शो में सलमान खान भी विक्की और अंकिता के रिलेशन को लेकर चर्चा करेंगे और अभिषेक कुमार की मां भी शो में उनके अग्रेशन पर बात करेंगी। साथ ही कृति सेनन और शाहिद कपूर शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। बता दें, ये दोनों एक्टर्स अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन के लिए इस बार शो में जा रहे हैं। दोनों इस दौरान फिल्म के गाने ‘लाल पीली अखियां’ का हुक स्टेप कर फैंस और कंटेस्टेंट का मनोरंजन करेंगे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines