Neha Kakkar & Rohanpreet Singh Gets Life Threat: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी दी गई है। जी हां सिंगर जो अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं, अब एक बड़े विवाद में फंसती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को निहंग मान सिंह अकाली द्वारा धमकी दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नेहा अपने पति को सही तरीके से पेश नहीं करेंगी, तो उन्हें सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
निहंग सिंह ने क्यों दी धमकी?
निहंग मान सिंह ने अपनी बात साफ-साफ रखते हुए कहा कि नेहा और रोहनप्रीत को अपने सार्वजनिक व्यवहार को सुधारना होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर आप अच्छे गायक हैं, तो अच्छे काम भी करें। इस तरह का आचरण समाज में असामाजिकता फैलाता है।’ उनका कहना है कि पंजाब में नशा और अश्लीलता काफी बढ़ गई है और ऐसे में समाज को जागरूक करने की जरूरत है। अपने मैसेज में निहंग सिंह मान का कहना है कि वो पहले तो सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वालों को पहले प्यार से समझाएंगे और फिर सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें जेल ही क्यों ना जाना पड़े, वो समाज में किसी तरह की गंदगी नहीं फैलने देंगे।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद
नेहा कक्कड़ अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका ये व्यवहार कुछ लोगों को खटक रहा है, जिसके बाद उन्हें अब धमकी मिली है। निहंग मान सिंह ने कहा कि अगर इस तरह के आचरण को बदला नहीं गया, तो वो उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
निहंग मान सिंह ने अपने धमकी भरे संदेश में ये भी कहा कि ‘हम अपने समाज की सुरक्षा के लिए खड़े हैं। अगर किसी के आचरण से समाज को ठेस पहुंचती है, तो हमें कदम उठाने होंगे।’
नेहा कक्कड़ ने अब तक गाए बेहतरीन गाने
नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी और तब से उनकी जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके कई हिट गाने जैसे ‘सैकंड हैंड जवानी’, ‘लंदन ठुमकदा’ और ‘मनाली ट्रान्स’ ने उन्हें बॉलीवुड की हिट मशीन बना दिया। उनके फैंस उनकी आवाज और उनके गानों के दीवाने हैं। अब देखना ये होगा कि नेहा कक्कड़ इस धमकी का किस तरह सामना करेंगी और इस पर क्या रिएक्शन देंगी।
कौन हैं निहंग मान सिंह अकाली?
आपको बता दें निहंग मान सिंह अकाली बुड्ढा दल के सदस्य हैं जो पिछले काफी सालों से पंजाब में एक्टिव है। बुड्ढा दल निहंगों का संगठन है जो उन्हें कंट्रोल करता है और उन्हें आदेश देता है कि उन्हें क्या करना है। पंजाब में कई उप दल और छोटे दल हैं लेकिन बुड्ढा दल शिरोमणि सबसे ऊपर आता है।
यह भी पढ़ें: पब्लिक में सुसू करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, जल्द पर्दे पर आएंगी नजर
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
27 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines