Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 245 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर पार्ट 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक कारनामा अपने नाम कर लिया है. दरअसल फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 245 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 7, 2026 00:08
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले कमाए कितने करोड़

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का बज पहले पार्ट से ही काफी बना हुआ है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दरअसल ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इस  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 से ज्यादा का कारोबार किया था. हालांकि, ‘धुरंधर’ को गल्फ में बैन कर दिया गया था, जिसके बावजूद फिल्म ने तगड़ी कमाई की है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर पार्ट 2’ को डायरेक्टर आदित्य धर ने बनाया है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ को रिलीज होने में अभी काफी वक्त बाकी है. लेकिन फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेचकर 245 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: 4 मिनट और 675 मिलियन व्यूज…, कैटरीना कैफ का वो गाना जिसे शूट करने में शरीर पर लगी थी चोट

---विज्ञापन---

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’  

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 245 करोड़ रुपये तीन हिस्सों से कमाई है, जिसमें ओटीटी, सैटेलाइट, और म्यूजिक राइट्स मौजूद है. दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने अपना ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार को बेचा है. दरअसल, ‘धुरंधर’ का ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचा था. लेकिन इस फिल्म का दूसरा पार्ट मेकर्स ने जियो हॉटस्पॉट को 150 करोड़ रुपये में बेचा है.  इतना ही नहीं टी-सीरीज ने ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स को 45 करोड़ रुपये में हासिल कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 15: 15वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, सनी देओल की फिल्म ने छापे इतने करोड़

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क ने खरीदा है. स्टार नेटवर्क ‘धुरंधर 2’ का राइट्स 50 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है. वहीं फिल्म ने ओटीटी से 150 करोड़ रुपये कमाए हैं और म्यूजिक राइट्स बेचकर फिल्म ने 45 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने से पहले 245 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, ‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पार्ट 2 भी पहले पार्ट की तरह कमाई कर पाती है. लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले 245 करोड़ छाप डाले हैं

First published on: Feb 07, 2026 12:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.