Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

तमन्ना भाटिया के साथ ‘रागिनी 3’ में खौफ मचाएगा ये स्टार किड, शशांक घोष ने संभाली निर्देशन की कमान

एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का नया सीक्वल यानी 'रागिनी 3' का ऐलान किया जा चुका है, बालाजी मोशन में बनने वाली इस फिल्म में तमन्ना भाटिया अहम किरदार में नजर आने वाली है. इतना ही नहीं इस फिल्म में एक स्टार किड भी नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 13, 2026 16:19
ragini 3
तमान्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे जुनैद खान

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘नागिन सीजन 7’ के कारण काफी चर्चा में बने हुए है. एकता कपूर का यह टीवी शो टीआरपी में खूब कमाल कर रहा है. लेकिन इसी बीच ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल, एकता कपूर का प्रोडक्शन बालाजी एक नई फिल्म बनाने जा रहा है. एकता कपूर की इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ बॉलीवुड स्टार का बेटा नजर आने वाला है. हम जिस स्टार किड की बात कर रहे हैं, वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं. रागिनी 3 में जुनैद खान और तमान्ना भाटिया नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Charan और Upasana के जुड़वा बच्चों का हुआ नामकरण, शक्ति और साहस पर रखा अपने बालकों का नाम

---विज्ञापन---

‘रागिनी 3’ में तमन्ना के साथ नजर आएंगे जुनैद खान

तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं. आपको बता दें कि जुनैद खान ने इससे पहले ‘लवयापा’ जैसी रोमांटीक फिल्मों में काम किया है. लेकिन अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अगर आपने पहले ‘रागिनी’ सीरीज वाली फिल्में देखी होगी, तो यह फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है. आपको बता दें कि इस ‘रागिनी’ सीरीज में प्यार, रोमांस, धोखा और हॉरर का डोज देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Oops! मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, जल्दबाजी में कर डाली ये गलती, कहा- ‘किसी को बता देना चाहिए’

---विज्ञापन---

शशांक घोष ‘रागिनी 3’ को करेंगे डायरेक्ट

आपको बता दें कि ‘रागिनी’ सीरीज का सीक्वल बनाने के लिए बेहतरीन टीमें शामिल की गई है. जैसे- साहिर रजा इस फिल्म में क्रिएटिव एंगल का कार्य देखने वाले हैं, तो वहीं शशांक घोष फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं.  बता दें कि शशांक घोष ने इससे पहले भी बालाजी मोशन के साथ मिलकर वीर दी  वेडिंग और फ्रेडी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आपको बता दें कि ‘रागिनी 3’ के बाद तमन्ना भाटिया ‘वी शांताराम’, ‘वन’ और ‘रेंजर’ जैसी फिल्में भी उनके पास मौजूद हैं.

First published on: Feb 13, 2026 04:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.