Shivram and Anveera Devi Meaning: हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर में बहुत खुशी आई है. 31 जनवरी 2026 को उन्हें जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी हुए. अब दोनों ने अपने बच्चों का नामकरण कर दिया है. नामकरण की रस्म हैदराबाद में उनके घर पर पारंपरिक तरीके से हुई. परिवार के सदस्य और करीबी लोग इसमें शामिल हुए. राम चरण और उपासना ने बच्चों के नाम बहुत सोच-समझकर चुने हैं, जो शक्ति, साहस और परिवार की परंपरा से जुड़े हैं.
बेटे का क्या नाम रखा?
रामचरण और उपासना ने बेटे का नाम शिवराम रखा है. यह नाम भगवान शंकर और उनके आराध्य राम से मिलकर बना है. एक्टर ने बताया कि यह नाम शक्ति और संयम का प्रतीक है. साथ ही इसमें भक्ति और धर्म का भी भाव है. यह नाम उनके पिता चिरंजीवी के जन्म नाम ‘शिव शंकर वरा प्रसाद’ से भी जुड़ा है. इससे परिवार की विरासत और सम्मान आगे बढ़ता है. नाम बच्चे के जीवन में काफी प्रभाव डालता है. इसीलिए यह सुंदर धार्मिक नाम शिवराम के जीवन को भी प्रभावित करेगा.
बेटी का क्या नाम रखा?
रामचरण और उपासना ने अपनी बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. यह नाम बेहद खास और आज के समय में अनोखा है. जहां लोग अजीबो-गरीब नाम रखकर अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं, ऐसे में रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपनी संस्कृति से जुड़े रहना ठीक समझा. यह नाम बहुत खास है. ‘वीरा’ का मतलब बहादुरी या साहस होता है. ‘अन’ से यह असीमित हो जाता है. ‘देवी’ जोड़ा गया है ताकि नारी शक्ति और कृपा दोनों दिखें. राम चरण और उपासना ने कहा कि यह नाम असीम साहस और दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक है.
राम चरण और उपासना की पहली बेटी का नाम
राम चरण और उपासना की पहली बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है. इसका जन्म 20 जून 2023 को हैदराबाद में हुआ. यह नाम बहुत खास और अनोखा है. उपासना ने बताया कि यह नाम ललिता सहस्रनाम से लिया गया है. यह नाम शुद्धि, बदलाव और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है. नाम रखने की एक खास परंपरा में चेंचू आदिवासी समुदाय ने भी भाग लिया. यह नाम उपासना की मां को भी बहुत पसंद था. उन्होंने कहा था कि वे खुद को यह नाम देना चाहती थीं, लेकिन अब यह नाम उनकी पोती को मिला.
राम चरण और उपासना की शादी
राम चरण और उपासना बचपन के दोस्त थे, जिसके बाद यह रिश्ता प्यार में बदल गया. वे दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े थे. बाद में वे फिर मिले और दोस्त बने. धीरे-धीरे प्यार हुआ. दिसंबर 2011 में उनकी सगाई हुई. वहीं दोनों की शादी 14 जून 2012 को हुई थी. आज कपल के 3 बच्चे भी हैं.