Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

O Romeo vs Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा? जानें कमाई के मामले में कौन आगे

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमीयो' और आदर्श गौरव और शनाया कपूर फिल्म 'तू या मैं' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. दोनों फिल्मों में से किस ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड अपने नाम किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 13, 2026 22:15
o romeo vs tu yaa main
ओ रोमियो या तु या मै किसने किया ज्यादा कमाई

बॉलीवुड की आज दो बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, दोनों फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता दिख रहा है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियों’ का क्रेज काफी ज्यादा बना हुआ है. शाहिद कपूर स्टारर फिल्म में तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म में दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी फिल्म में ‘तू या मैं’ है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर नजर आए हैं. आज हम आपको इस खबर में दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है इसके बारे में बताएंगे, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: Love Prediction 2026: क्या इस वैलेंटाइन डे पर मिलेगा सच्चा प्यार या रह जाएंगे अकेले? जानें क्या कहता है आपका मूलांक

---विज्ञापन---

‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी विवादों में घिरी रही है. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभाया है. इस किरदार को लेकर हुसैन उस्तारा की बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म में उनके पिता की कहानी दिखाई गई है. लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका का खारिज कर दिया था. अब यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है. सैकनिक के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल को बड़ी राहत, मानहानि केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने टिप्पणी करने वालों पर लगाई रोक

---विज्ञापन---

‘तू या मैं’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं आदर्श गौरव और शनाया कपूर फिल्म ‘तू या मैं’ की बात करें, तो इस फिल्म को भी आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है. इतना ही नहीं इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी काफी शानदार है. वहीं इस फिल्म की कमाई की बात करें, तो सैकनिक के अनुसार इस मूवी पहले दिन 0.55 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ में से कौन सी फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड को अपने नाम करती है.

First published on: Feb 13, 2026 10:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.