---विज्ञापन---

पलाश मुच्छल को बड़ी राहत, मानहानि केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने टिप्पणी करने वालों पर लगाई रोक

बॉलीवुड के संगीतकार और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल लंबे समय से कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे हुए हैं. लेकिन अब पलाश मुच्छल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल कोर्ट ने मानहानि मामले में अफवाह फैलाने पर रोक लगा दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, जब से पलाश मुच्छल की शादी भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से टूटी है, वो चर्चा में बने हुए हैं. पलाश और स्मृति की शादी टूटने की कई वजह सामने आई है लेकिन अभी तक पलाश और स्मृति की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. इसी बीच पलाश पर स्मृती मंधाना के बचपन के दोस्त विद्नयन माने ने सिंगर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. दरअसल, विद्नयन माने सांगली के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि पलाश मुच्छल ने फिल्म बनाने के लिए 40 लाख रुपये कर्ज लिया था. इस मामले पर सिंगर पलाश मुच्छल ने विद्नयन माने को अपने वकील से 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा था.

यह भी पढ़ें: थिएटर में बैन के बावजूद पाकिस्तान में हिट हो रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, 16 रुपये में बिक रही पायरेटेड CD

---विज्ञापन---

पलाश मुच्छल को कोर्ट से मिली राहत

दरअसल, आज यानी 13 फरवरी को विद्नयन माने के द्वारा दर्ज कराए मानहानी के शिकायत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलाश मुच्छल को राहत दी है. हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने विद्नयन माने के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है. दरअसल, कोर्ट ने इस नोटीस में विद्नयन को सख्त निर्देश दिया है कि पलाश के खिलाफ पब्लिक में टिप्पणी नहीं कर सकते हैं. इस बात की जानकारी पलाश के वकील श्रेयांश आर मिथारे ने कंफर्म किया है. दरअसल, पब्लिक में इस तरह से टिप्पणी करने पर उनकी छवि खराब हो रही है. हालांकि, पलाश को लेकर अगली सुनवाई 11 मार्च को की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान के लाडले की वो प्रेम कहानी, जिसने एक झटके में बदल दिया सब कुछ

---विज्ञापन---

 चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला

पलाश मुच्छल को लेकर भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त ने यह आरोप लगाया था कि साल 2023 में पलाश मुच्छल ने उनसे एक फिल्म बनाने के लिए 40 लाख रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन अभी तक ना तो प्रोजेक्ट पूरा हुआ और न ही पैसे वापस मिले. इतना ही नहीं विद्नयन माने ने पलाश और स्मृति की शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था कि उनकी शादी क्यों टूटी थी. इसके जवाब में पलाश मुच्छल ने विद्न्यान माने पर 10 करोड़ रुपये मानहानि का नोटिस दायर किया था

First published on: Feb 13, 2026 08:59 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola