Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

जब तुम स्माइल करती हो तो अच्छी नहीं लगती… बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया कैसे करना पड़ा Compromise

Saiyami Kher Exposes Dark Secret Of Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस सयामी खेर (Saiyami Kher) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘घूमर’ में नजर आई। दर्शको को फिल्म पसंद आई और फिल्म में सयामी खेर के साथ अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म ‘घूमर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। इस फिल्म में […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Sep 20, 2023 07:46
Saiyami Kher Exposes Dark Secret Of Bollywood
Saiyami Kher Exposes Dark Secret Of Bollywood

Saiyami Kher Exposes Dark Secret Of Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस सयामी खेर (Saiyami Kher) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘घूमर’ में नजर आई। दर्शको को फिल्म पसंद आई और फिल्म में सयामी खेर के साथ अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आए थे।

फिल्म ‘घूमर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक होनहार खिलाड़ी के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है। इस बीच अब एक्ट्रेस सयामी खेर ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Video Viral: दुल्हन की तरह सजा Raghav-Parineeti के सपनों का घर

सयामी खेर ने बताया कैसे करना पड़ा Compromise

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सयामी खेर ने बताया है कि जब मैंने शुरु में काम मांगना शुरू किया था, तो कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस बताती हैं कि जब एक बार एक डायरेक्टर की महिला असिस्टेंट ने मुझे काम ऑफर किया और कहा कि इसके लिए आपको कॉम्प्रोमाइज करना होगा। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और महिला को भी जमकर सुनाया।

---विज्ञापन---

आपको कॉम्प्रोमाइज करना होगा- डायरेक्टर की महिला असिस्टेंट

सयामी खेर का कहना है कि जब वो डायरेक्टर से इस मामले में बात कर रही थी, तो उनकी महिला असिस्टेंट ने कहा कि इसके लिए आपको कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मैंने जैसे ही ये सुना तो मना कर दिया और कहा कि मुझे इसकी जरुरत नहीं हैं।

जब भी तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी नहीं लगती- डायरेक्टर 

मैं अपने अंदाज में काम करती हूं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि तुम्हारा ऊपर वाला होंठ बेहद पतला है और जब भी तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी नहीं लगती हो और उन्होंने कहा कि तुम्हारी नाक भी बहुत छोटी है।

2015 में शुरू किया करियर

बता दें कि सयामी खेर ने साल 2015 में साउथ फिल्म ‘रे’ से अपने करियर शुरू किया था। हालांकि उनके साथ जो भी हुआ उस पर ध्यान दिए बिना वो अपना काम करती रहीं और आज कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आती है। फैंस को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आती है।

First published on: Sep 20, 2023 07:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.