Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मीनाक्षी चौधरी का कटा पत्ता! ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जो अब काफी सुर्खियों में बनी हुई है. आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग तब शुरू करेंगे , जब वो रोहित शेट्टी की फिल्म का शूटिंग कंप्लीट कर लेंगे. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 5, 2026 17:04
john abraham
जॉन अब्राहम की फोर्स 3 कब होगी आएगी. (File Photo)

साल 2026 में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है. लेकिन आज हम आपको जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 3’ के बारे में बताएंगे. दरअसल, कुछ समय पहले जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 3’ का अनाउंसमेंट हुआ था.  इस मूवी की शूटिंग इस साल से शुरू की जाएगी. इतना ही नहीं इस फिल्म में आपको कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में जॉन के साथ हर्षवर्धन भी नजर आने वाले हैं. इस बात को हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. हाल ही उनकी एक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है.

यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका साउथ में 3 बार बना रीमेक; काले चश्मे के पीछे छुपा गहरा राज

---विज्ञापन---

जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर आपको ACP यशवर्धन के किरदार में नजर आने वाले हैं. जब से इस मूवी का अनाउंसमेंट हुआ है, उस वक्त से ही लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि फोर्स फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. दरअसल, ‘फोर्स’ का पहला पार्ट साल 2011 में आया था, तो वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 2016 में रिलीज हुआ था. वहीं अब फिल्म का तीसरा पार्ट भाी रिलीज होने वाला है.

यह भी पढ़ें: 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी ये एक्ट्रेस, नहीं बन सकी हीरोइन! अब अपने डांस मूव्स से गिरा रही बिजलियां

---विज्ञापन---

‘किल’ में नजर आईं थी तानिया मानिकतला

जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आपको बता दें कि जॉन के अपोजिट Force 3 में तानिया मानिकतला नजर आने वाली है. दरअसल, तानिया मानिकतला से पहले  पिक्चर में मीनाक्षी चौधरी नजर आने वाली थी. लेकिन अब फिल्म में मीनाक्षी चौधरी की जगह तानिया मानिकतला नजर आने वाली है. तानिया मानिकतला ने इससे पहले ‘किल’ मूवी में नजर आई थी और फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.

First published on: Feb 05, 2026 05:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.