Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिला है, वहीं इस फिल्म ने आमिर और किंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़े चूके हैं.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 4, 2026 18:39
dhurandhaar
धुरंधर ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड (File Photo)

धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है. दर्शक इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ दूसरी किस्त की झलक सामने आई, वहीं पहली फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है.

टीजर रिलीज वाले दिन ही ‘धुरंधर’ ने पूरे भारत में 4 करोड़ से ज्यादा दर्शकों का आंकड़ा पार कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतने विशाल फुटफॉल के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्हें बेहद खास सफलता हासिल होती है. साफ है कि ‘धुरंधर’ का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ. बल्कि सीक्वल की घोषणा ने इसे और भी मजबूत कर दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ये अलग है…’,‘अस्सी’ का ट्रेलर आउट होते ही छाया तापसी पन्नू का जादू

‘धुरंधर 2’ ने कर डाला बड़ा कारनामा

रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर अब भारत में 4 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचने वाली 19वीं फिल्म बन चुकी है. यह इतनी बड़ी है कि कई मशहूर ब्लॉकबस्टर फिल्में भी इसे हासिल नहीं कर सकीं। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, फिल्म की लंबी थिएटर रन और देशभर की औसत टिकट दरों को देखते हुए इन आंकड़ों का अनुमान लगाया गया है.

---विज्ञापन---

भारत में 4 करोड़ फुटफॉल का आंकड़ा पार किया ‘धुरंधर’

5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बहुत अच्छी ओपनिंग नहीं की थी. ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 30 करोड़ कमाए थे. शुरुआती दौर के बाद फिल्म ने वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली. आने वाले हफ्तों में इसकी कमाई बढ़ती गई और थिएटर रन के दौरान इसने कई नए सिंगल-डे रिकॉर्ड भी बनाए है. रिलीज के सातवें हफ्ते के अंत तक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया, जो लगभग 1,000 करोड़ ग्रॉस के बराबर माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 250 रुपये की औसत टिकट कीमत को आधार मानते हुए ट्रेड सूत्रों का कहना है कि फिल्म 4 करोड़ से ज्यादा फुटफॉल हासिल कर चुकी है. इसी के साथ यह 2001 की ‘गदर’ के बाद दो दशकों से अधिक समय में ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की फिसली ड्रेस, तो पति ने बचाई लाज, वायरल हुआ एक्ट्रेस का Oops मोमेंट

दंगल, बॉर्डर 2 जैसी क्लासिक फिल्मों को पछाड़ा

‘धुरंधर’ भले ही ‘शोले’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘मदर इंडिया’ या ‘बाहुबली 2’ जैसी ऑल-टाइम सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के स्तर तक न पहुंची हो, जिनकी टिकट बिक्री 10 करोड़ से ऊपर रही, लेकिन इसने कई बड़ी क्लासिक और मॉडर्न हिट्स को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ‘दंगल’ (3.7 करोड़), ‘पीके’ (3.5 करोड़), ‘बॉर्डर’ (3.7 करोड़), फिल्मों के अनुमानित फुटफॉल को पार कर लिया है. इतना ही नहीं, इसने सीआई डी और लैला मजनू जैसी कल्ट क्लासिक्स को भी पीछे छोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बना ली है.

यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड वाली Netflix की थ्रिलर सीरीज, जिसके सामने Farzi भी पड़ी फीकी! ट्विस्ट संग मिलेगा कॉमेडी का डोज

सब कुछ धुरंधर के बारे में

आदित्य धर द्वारा बनाई, ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह पाकिस्तान में काम करने वाले एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं. कलाकारों में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल शामिल हैं. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1,300 करोड़ की कमाई की है, जिससे यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

First published on: Feb 04, 2026 06:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.